KAIMGANJ NEWS किसान की गृहस्थी खाक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Picsart 26 01 15 15 19 19 281

KAIMGANJ NEWS -गांव जिजपुरा में देर रात हुआ हादसा, सो रहा था परिवार, ग्रामीणों ने बमुश्किल पाया काबू
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जिजपुरा में बुधवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग में फ्रिज, कूलर और डबल बेड समेत पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के जग जाने से परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

IMG 20251220 WA01681
जिजपुरा गांव निवासी विशाल कुमार शाक्य के घर में बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह सो रहे थे। आधी रात के बाद अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर के एक हिस्से में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक परिवार की नींद खुलती, आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया और वह चीखपुकार मचाते हुए बाहर की ओर दौड़े आग की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हैंडपंप और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, कूलर, डबल बेड, अलमारी, कपड़े, अनाज और अन्य कीमती घरेलू सामान धू-धू कर जल चुका था। पीड़ित विशाल ने बताया कि इस अग्निकांड में उसका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है और घर में अब कुछ नहीं बचा।ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। विशाल ने बताया कि कड़ी मेहनत से जुटाई गई गृहस्थी कुछ ही पलों में राख के ढेर में तब्दील हो गई। नुकसान पर परिजन रो पड़े।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes