KAIMGANJ NEWS -कड़ाके की ठंड और कोहरे पर भारी पड़ी आस्था,
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भीषण सर्दी और सुबह के घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं। हज़ारों की संख्या में लोगों ने गंगा के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाई और दान-पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया। वहीं नगर में जगह-जगह खिचड़ी भोज और चाय वितरण के कार्यक्रमों की धूम रही।
गंगा घाटों पर रही भारी भीड़
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तराई क्षेत्र के अलीगढ़ घाट, गंडुआ घाट, बल्लू बेहटा और कंपिल के अटैनाघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। कोहरे की चादर और शीतलहर के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारों के साथ स्नान किया। स्नान के पश्चात लोगों ने घाटों पर मौजूद पुरोहितों व अन्य लोगों को दान-पुण्य किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों और मंदिरों में दिनभर गजक, मूंगफली, वस्त्र और खिचड़ी दान करने का सिलसिला चलता रहा।
इनसेट
कायमगंज प्रेस क्लब एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में खिचड़ी भोज में पहुंचे अफसर
कायमगंज
तहसील रोड स्थित कायमगंज प्रेस क्लब की ओर से भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर और अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार व डॉ. अमरेश कुमार ने शिरकत की। कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह, एलआईयू प्रभारी कायमगंज राघवेंद्र सिंह व ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पत्रकार महेश वर्मा, मधुसूदन अरोड़ा, अनिल मिश्रा, मनोज जौहरी, फहमी खान, उपेंद्र मिश्र, दानिश खान, अकमल मंसूरी, राजू वर्मा, भूपेंद्र राजपूत, आदिल अमान, अमान खा,प्रभीत यादव, अभिषेक गुप्ता, पवन गुप्ता, शजल शुक्ला व सिद्धार्थ माहौर के अलावा उद्योग व्यापार मंडल के अमित सेठ एवं व्यापारीनेता सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम आदि मौजूद रहे।
इनसेट
नगर में जगह-जगह बंटा प्रसाद
कायमगंज
शिवाला भवन के बाहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खिचड़ी भोज आयोजित हुआ, जिसमें विभाग प्रचारक रेवती रमण, पवन गुप्ता, चंद्रेश, दीपक राज अरोड़ा, सुभाष दीक्षित, देवांश वर्मा व पुनीत रस्तोगी सहित भारी संख्या में लोग उमड़े।मंडी समिति में तंबाकू व्यवसाई शंभू दयाल कौशल की ओर से मंडी समिति के सामने विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
इसके अलावा पृथ्वी दरवाजा, रेलवे रोड और गंगा दरवाजा पर भी धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने खिचड़ी और भीषण सर्दी को देखते हुए गर्म चाय का वितरण किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep