kaimganj news –फांसी के फंदे पर झूलते मिले प्रेमी युगल के शव

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news- आनर किलिंग की आशंका , आत्महत्या मानने को लोग तैयार नहीं
-दोनों मृतक पिछले 24 घंटे से थे, गायब पुलिस कर रही जांच
फर्रुखाबाद 23 नवंबर 2023
जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव नगला रामपुर मजरा भरतामऊ की यह घटना बताई जा रही है। यहां एक बंद पड़े मकान में प्रेमी – प्रेमिका के शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाए गए । घटना की सूचना युवती के पिता ने पुलिस को दी । इस गांव के निवासी अहवरन सिंह बाथम भट्ठा मजदूर हैं । उन्हीं के साथ उनका यह मृतक बेटा तथा पत्नी एवं परिवार के दूसरे सदस्य जयपुर ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे । किंतु अभी काफी दिनों से मृतक सुरजीत (18 ) अपने गांव में ही रह रहा था ।परिवार के बाकी सदस्य वही जयपुर भट्टे पर ही थे । मंगलवार की शाम से प्रेमी प्रेमिका दोनों गायब हो गए ।बताया गया कि सुरजीत से प्रेम करने वाली युवती उसी के पड़ोस की थी । गायव होने पर बेटी के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला । इसके बाद ही पुलिस को सूचित किया गया । शक तब हुआ जब युवक सुरजीत के बंद मकान से लाइट जलती हुई दिखाई पड़ी । तो प्रेमी प्रेमिका दोनों के परिजनों ने सीढी लगा कर उस घर में प्रवेश किया । फांसी के फंदे पर दोनों को झूलता हुआ देखकर वे लोग हतप्रभ रह गए । घटना की सूचना पाकर पुलिस भी जल्द मौके पर ही पहुंच गई थी । जहां से उसने दोनों के शबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक सुरजीत अपने 6 भाइयों में सबसे छोटा था । पूरा परिवार ईट भट्टे पर मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता है । थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि लड़की के पिता अरविंद ने आत्महत्या करने की सूचना थाने में दर्ज कराई है । उसी के आधार पर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है ।
इनसैट: –
अनार किलिंग है अथवा आत्महत्या जांच का विषय
जहानगंज / फर्रुखाबाद 23 नवंबर
इस दुखद घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है । लेकिन घटना अपने पीछे कई सवाल छोड़ रही है । उसमें सबसे अहम प्रश्न यह उठ रहा है कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती यदि आत्महत्या होती तो जिस घर में दोनों ने फांसी लगाई उसका केवल एक दरवाजा है और सुरजीत के उस घर में बाहर से ताला लगा हुआ पाया गया ।जब घर में बाहर से ताला ही लगा था तो दोनों अंदर कैसे पहुंचे । यदि इन दोनों के प्रवेश के बाद किसी ने ताला लगाया तो फिर वह व्यक्ति कौन था? और उसने ताला क्यों लगाया । अगर ताला पहले से ही लगा था तो अंदर पहुंचने का सवाल ही पैदा नहीं होता । इस बात का उत्तर फिलहाल पुलिस के पास भी नहीं है । जिससे यह नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने आत्महत्या की है या फिर यह मामला ऑनर किलिंग का है । यह तो स्पष्ट तभी होगा जब इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि बेटी गायब होने पर पूरी रात तलाश करते रहे लेकिन लड़की वालों ने सुरजीत के घर की तलाशी लेने की बात क्यों नहीं सोची । फिलहाल तो लोग इसे आनर किलिंग ही मानकर चल रहे हैं । उधर सुरजीत पक्ष से पुलिस को कोई लिखित सूचना अभी इसलिए नहीं मिल सकी है । क्योंकि उसके माता-पिता जयपुर ईंट भट्ठे से चलकर गांव नहीं आ सके थे । इधर प्रेमी सुरजीत पक्ष से कोई भी खुलकर घटना के संबंध में बात कहने को तैयार नहीं हो रहा है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes