Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखावाद 01 अक्टूबर2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मऊरशीदाबाद निवासी एक किसान का शव पड़ोसी गांव लालबाग में स्थित एक बाग में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया । घटना की खबर फैलते ही पड़ोस के गांवों में हडकंप मच गया । मृतक के परिजनों ने इस मामले में बात करते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं है किसी ने हत्या करके शव को यहां लटका दिया है ।

सूचना पर पहुंचे सीओ व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जानकारी करने का प्रयास किया l
मृतक मऊरशीदाबाद के मोहल्ला हत्था किला निवासी 56 वर्षीय सत्यप्रकाश उर्फ पप्पू ने पड़ोस के गांव कलाखेल में एक केले का खेत लगान पर लिया था। उसमें केले की फसल तैयार की थी। शनिवार देर शाम किसान खेत में केले की फसल देखने के लिए गया था। जब वह देर रात घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उसकी खोजबीन की गई। खेत की तरफ जाकर देखा तो वह वहां नहीं दिखाई दिया। पास पड़ोस में तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। रातभर परिजन परेशान रहे और रोते रहे। रविवार सुबह अताईपुर लालबाग रोड के समीप स्थित मिराज खां के अमरूद के बाग में कुछ ग्रामीणों को फांसी के फंदे पर शव लटका दिखाई दिया । पास जाकर देखा तो वह सत्यप्रकाश का शव था। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पास जाकर देखा गया तो उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। शव मिलने की जानकारी पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और चीत्कार कर उठे। पत्नी अनीता, पुत्र कौशल, पुत्री अंकिता, प्रियंका प्रांशी, शिल्पी, चांदनी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के करूण क्रंदन को देख हर किसी की आंख नम हो गई। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जेपी पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। जहां फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने रस्सी व आसपास के नमूने लिए और घटनास्थल की फोटोग्राफी के साथ ही वीडियोग्राफी भी की। शव को उतारा गया। मृतक के भाई सुभाष ने परिवार के कई लोगो पर हत्या का आरोप लगाया। उसका कहना था वह लोग परेशान करते थे। आरोपितो ने पुलिस से शिकायत कर मारपीट की एनसीआर भी दर्ज कराई थी। शनिवार को सत्यप्रकाश ने तहसील में जमानत भी कराई थी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। परिजनों ने जो आरोप लगाए उसको लेकर भी जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही अवश्य होगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun