Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खुडना खार निवासी मनोरमा देवी पत्नी शिव शरन ने यही के निवासी ग्राम प्रधान सुधीर कुमार तथा उनके परिजनों अतुल कुमार , विनोद कुमार , भूपेंद्र सिंह , देवेंद्र सिंह , अरविंद कुमार छोटू उर्फ कुणाल ,अमन , अंजलि सहित नौ लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पैतृक जमीन जिस पर परिवार के लोगों के मकान बने हुए हैं । मकान के आगे मंदिर है और मंदिर के सामने खाली जमीन है । जिस पर आरोपी ग्राम प्रधान तथा उसके परिजन कब्जा करने के लिए एक लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं । आरोप है कि इस जगह पर कब्जे के लिए आरोपियों द्वारा कई बार ऊलजुलूल हरकतें की गई । यहां तक कि मकान के टीन सैट के ऊपर बिजली का तार भी डाल दिया गया । जिससे आगजनी की घटनाये हुई । इस आगजनी की घटना में मीटर जलने के साथ घरेलू सामान भी जल गया था । पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों द्वारा कई बार घृणित कृत्य किया गया । जिससे घर में पशु तथा परिजन करंट के शिकार हुए । महिला के अनुसार आरोपी दबंगई के बल पर पिछले कई दिनों से दु:स्साहस कर रहे हैं । शिकायती पत्र में यह भी कहा गया कि 29 सितंबर शाम 6:30 बजे के करीब आरोपियों द्वारा मकान के ऊपर पड़े टीन सेट जिसके ऊपर बिजली का तार डाल दिया गया । जिसे हटाए जाने को कहा गया तो आरोपी उसके घर पर आ धमके । विरोध करने पर आरोपियों द्वारा घर में घुसकर गली-गली किया गया । आरोप है आरोपियों ने पीड़िता के बाल पड़कर जमीन पर घसीटा तथा जमकर मारपीट की शोर गुल की आवाज सुन जब तक लोगो की भीड एकत्रित होती तब तक आरोपी जमीन को खाली कर चले जाने और नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । पीड़िता के अनुसार उसने उक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए । मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई ।यही कारण है अपराधियों के हौसले बुलंद है और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर जान के दुश्मन बने हुए हैं । आरोपियों की धमकी से घबराई पीड़ित महिला ने शमसाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।
शमशबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct