Kaimganj news –चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ चुराया हजारों का उपयोगी सामान

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद

क्षेत्र के गांव नरैनामऊ में एक स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का उपयोगी सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी आलोक प्रताप सिंह पुत्र रामसनेही गंगवार ने दी गई तहरीर में कहा वह गांव स्थित एमडी शिक्षा निकेतन प्राथमिक विद्यालय की प्रबंध समिति में कोषाध्यक्ष है। स्कूल में कुछ कक्षाओं में लोहे के दरवाजे व खिड़की बेल्डिंग मशीन द्वारा लगाए जाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को वह स्कूल पहुंचा। जहां देखा कार्यालय के गेट व उसमें रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे खेेलकूद का सामान, स्पीकर, बाइक, बच्चों के कापी, कटर, दो सौ रुपए नकद, बेल्डिंग मशीन, दो एंपीयर, दो होल्डर आदि सामान चोरी कर लिए। स्कूल के कोषाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(2)
बाहरी जनपदों के दो लोगों को अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब सहित किया गिरफ्तार
कायमगंज/ फर्रुखाबाद,
पुलिस ने मैनपुरी व इटावा के दो आरोपितों को कच्ची शराब समेत दबोच लिया।
कोतवाली के एसआई शिवकुमार ने मुखविर की सूचना पर टेड़ीकोन के पास अरमान पुत्र चंदगीराम निवासी भोगांव जनपद मैनपुरी व विकास पुत्र रामगोपाल निवासी गिहार कालोनी जसबंत नगर जनपद इटावा को बीस- बीस लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, दोनों का आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दिया।

(3)
ई-रिक्शा ट्रैक्टर में घुसा, दो घायलों में एक की हालत गंभीर
कायमगंज/फर्रुखाबाद
बाईपास रोड पर ई-रिक्शा ट्रैक्टर में घुस गया,। जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है।
नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी खुर्शीद पुत्र नन्हे नगर से सटे गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी नन्हे पुत्र बन्ने ई-रिक्शा से कायमगंज- फर्रुखाबाद पर मार्ग जा रहे थे। तभी बाईपास बेरियों बाली मोड के पास पेट्रोल पंप के समीप ई-रिक्शा आगे चल रहे, ट्रैक्टर में घुस गया।, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगो ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद खुर्शीद को डा०राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
(4)
युवक ने पीया जहर हालत गंभीर
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2सितम्बर2023
कंपिल क्षेत्र के गांव भटमई निवासी 25 वर्षीय टिंकल ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पंहुचे ।

(5)
बिच्छू ने मारा डंक
कायमगंज,।
क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी सुरेन्द्र के 12 वर्षीय बेटे तनिश को जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया।
(6)
मार्ग दुर्घटना में युवक घायल
कायमगंज,
मार्ग दुर्धटना में कंपिल क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी 17 वर्षीय साबिर पुत्र आसिब घायल हो गया। उसे परिजनों द्वारा सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes