Kaimganj news – किंतु तीनों हमलावरों को उसी शाम पुलिस ने रिहा भी कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद हो सका मुकदमा दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2023
यह मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रकरण के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देशित किए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसमें पीड़ित दुकानदार नीलेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव सुभानपुर ने कहा है कि वह 31 अगस्त को समय लगभग 2:00 बजे अपनी रेडीमेड की दुकान पर बैठा था। उसी समय लगभग 10 लोग वहां आ गए। उन्होंने लाठी डंडों तथा सरिया व राड से दुकानदार नीलेश पर हमला कर दिया। पड़ोसी दुकानदार घटना को देखकर मौके पर जमा हो गए ।और पिट रहे नीलेश को बचाया। उसी समय किसी के सूचना दिए जाने पर डायल पुलिस 112 वहां आ गई।- 112 नंबर पुलिस ने हमलावरों में से तीन को मौके से पड़कर कोतवाली पहुंचाया। बाकी बचे हुए हमलावर मौके से भागने में सफल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों के द्वारा की गई मारपीट से उसके तथा उसके भतीजे निखिल के काफी गंभीर चोटें आई। साथ ही तोड़फोड़ के कारण उसकी दुकान में भी काफी नुकसान हुआ । वह जब शिकायत लेकर कोतवाली कायमगंज पहुंचा तो उसे मेडिकल के लिए भेज कर वापस आने पर कार्यवाही का आश्वासन देकर टरका दिया गया। उधर पकड़े गए तीनों आरोपियों को भी पुलिस ने उसी शाम छोड़ भी दिया। कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद वह न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तो आज उन्हीं के निर्देश पर अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147 ,323, 506 ,427 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। किंतु फिर भी गिरफ्तार हो चुके आरोपियों को जिन्हें पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया था। उनको फिर से गिरफ्तार करने का अब तक पुलिस ने प्रयास नहीं किया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct