Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद
परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शमशाबाद से फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय तक लोकल बसों का संचालन होना बंद है। जिससे व्यापारी, अधिवक्ता ,आम जनमानस को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। नगर वासियों की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाबाद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर परिवहन निगम की बसों का संचालन कराए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार एक समय था। जब शमशाबाद फैजबाग फर्रुखाबाद मार्ग पर एक साथ पांच पांच लोकल बसों का संचालन होता था। लोकल बसों का संचालन होने से जहां एक ओर आम लोगों को जिला मुख्यालय तक जाने के लिए जोखिम नहीं उठाना पड़ता था। सुरक्षित यात्रा होती थी । नगर में ऐसे तमाम लोग हैं। जो गरीबी से वास्ता रखते है। शमशाबाद के अलावा जिला मुख्यालय पर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। के आलावा अधिवक्ता जो समय से न्यायालय पहुंचने के अलावा शमशाबाद क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसका लाभ उठाया करते थे.। मगर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस मार्ग पर धीरे-धीरे बसों की संख्या घटती गई । एक समय ऐसा आया जब सरकारी बस का संचालन सिर्फ एक बस तक सीमित रहा गया। बह भी बंद चल रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले कई महीनों से रोडवेज बस का संचालन बंद है। जिससे आम लोगों को या तो डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर टेंपो टैक्सी के जरिए जान हथेली पर रखकर यात्रा करनी पड़ रही है। वही डग्गामार वाहनों के संचालक यात्रियों से अवैध वसूली कर उत्पीड़न कर रहे हैं। विरोध करने पर कीमत गाली-गलौज तथा मारपीट से चुकानी पड़ती है। नगर वासियों की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाबाद जोया शाह फारूकी ने 9 जून को परिवहन विभाग फर्रुखाबाद को पत्र भेजकर शमसाबाद से जिला मुख्यालय तक सरकारी बसों का संचालन कराए जाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। जनहित को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को फिर नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारूकी ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को पत्र भेजकर शमशाबाद.से जिला मुख्यालय फर्रुखाबाद तक सरकारी बसों का संचालन कराए जाने की मांग की है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct