Kaimganj news–नकदी तथा सट्टा पर्ची के साथ सटोरिया गिरफ्तार

Picsart 23 07 17 12 36 28 919

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 अगस्त 2023

कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी तथा उपरीक्षक राजकुमार ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर धूना रोड के पास से एक पेड़ के नीचे बैठे व्यक्ति को घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से ₹650 नकद ,दो कार्बन सट्टा पर्ची तथा एक पेन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम जमालुद्दीन उर्फ लाला पुत्र वसीमुद्दीन निवासी मोहल्ला नई बस्ती थाना व कस्बा कायमगंज बताया। गिरफ्त में आए खाई बाढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सार्वजनिक जुआ अधिनियम 18 67 की धारा 13 के अंतर्गत चालान कर दिया गया। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस खाईवाड़ी करते हुए रंगे हाथों सट्टा कारोबार में लिप्त कुछ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन न जाने क्यों आज तक यह अवैध सट्टे का कारोबार बंद नहीं हो पा रहा है । लोगों का कहना है कि यह कारोबार नगर में चार पांच लोग मिलकर बड़े पैमाने पर करा रहे हैं। पकड़े जाने वाले लोग तो केवल उनके मोहरे हैं। सट्टा कारोबार अगर वास्तव में पुलिस को बंद कराना है, तो उसकी जड़ को तलाश करके उसी पर प्रहार करना होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। संभवत यही कारण है कि यह कारोबार लगातार फल फूल रहा है। अब तो शहर से निकलकर इस कारोबार ने ग्रामीण क्षेत्र में भी अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। इसमें लिप्त मजदूर रिक्शा चालक तथा आम आदमी बर्बाद हो रहा है । केवल इस लालच में की एक रुपए के 80 या ₹90 यदि मिल गए तो इससे ज्यादा मुनाफे का काम और क्या हो सकता है। इसी लालच में वे अपनी जिंदगी और परिवार के सामने आर्थिक समस्या खड़ी करते चले जा रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes