Kaimganj news –कासगंज के बीमार बुजुर्ग की मौत,मचा कोहराम,दवा लेने के लिए पत्नी के साथ ट्रेन से आ रहा था कायमगंज

Picsart 23 07 28 18 38 16 205

Kaimganj news–ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा,
कायमगंज। फर्रुखाबाद
ट्रेन से उतरते समय कासगंज के कैंसर पीड़ित बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। बुजुर्ग दवा लेने पत्नी के साथ नर्सिंग होम आ रहा था। रेलवे पुलिस ने सीएससी में कराया भर्ती चिकित्सक ने किया मृत घोषित।
शुक्रवार को जनपद कासगंज के मोहल्ला नवाब गली जाटवान निवासी मंझले मिया (60) पुत्र सद्दीक अपनी पत्नी कैसर जहां के साथ कासगंज से कायमगंज दवा लेने ट्रेन संख्या 15040 से आ रहे थे। जब ट्रेन कायमगंज स्टेशन पर पहुंची। तभी पत्नी पहले उतर गई और फिर मंझले उतरने लगे। इसी बीच ट्रेन चल दी। तभी असंतुलित होकर मंझले का पैर पायदान से नीचे पटरी की ़तरफ चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख रेलवे पुलिस दौड़ी। जहां आरपीएफ के सिपाही देवेन्द्र व जीआरपी के सिपाही रवीश कुमार घायल मंझले को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर अनुराग कुशवाह ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर उसकी पत्नी कैसर बिलख पड़ी। परिवारीजनों को सूचना दी गई। वह लोग मौके पर पहुंचे। जहां शव देख दहाड़े मार मार कर रोने लगे। कैसर जहां ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे। वह दवा लेने के लिए कायमगंज के एक नर्सिंग होम आ रही थी। किसी नेे जल्दी उतरने के चक्कर में पति को धक्का दे दिया । जिसमें वह नीचे जा गिरे और हादसा हुआ। मृतक के दो बेटे आरिफ व गुलजार है। वह बाहर रहते है। जबकि उनकी दो पुत्रिया है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटी बीमार रहती है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes