Kaimganj news –मुख्य बाजार में श्यामागेट पर नवजात बच्ची का शव नाली में मिला , मचा हड़कंप

Picsart 23 07 21 21 23 48 641

Kaimganj news – लोगो की लगी भीड़, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

कायमगंज। फर्रुखाबाद
कायमगंज मुख्य बाजार श्यामागेट पर नवजात का शव नाली में मिला। इससे सनसनी फैल गई। लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएचसी के डाक्टर ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।

शुक्रवार की तड़के नगर के मुख्य बाजार श्यामागेट स्थित नाली में आसपास के दुकानदारों को कुछ पड़ा दिखाई दिया। जब उन्हांेंने पास जाकर देखा तो नवजात बच्ची का शव देख भौचक्के रह गए। देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा हो गई। बच्ची की नार भी नहीं कटी थी। इससे साफ था प्रसव के बाद उसे यहां लाकर डाला गया है। लोग उस कलयुगी मां को कोसने लगे जिसने जन्म देकर बच्ची को इस हालत में फेक दिया। मामले की जानकारी पर इंस्पेक्टर जेपी पाल, एसएसआई विनोद कुमार यादव, कस्बा चैकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां लोगो की मदद से पुलिस ने नाली से बच्ची को निकाला। जानकारी पर सीएचसी के डाक्टर अमरेश कुमार स्वास्थ कर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बच्ची को चेक किया। उनका कहना था नवजात का प्रसव सात माह में हुआ है। प्लेसेंटा (नार) जुडी हुई थी। इस संबंध में जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दे दी गई है। अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया टीम को भेजा गया था। सात माह के ऊपर का विद प्लेसेंटा मिली है। इससे संबंधित जो भी कार्रवाई है वह की जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

IMG 20230721 WA0059

इनसेट
बच्ची का मिलने पर पुत्र, पुत्री के फर्क को लेकर उठे सवाल
कायमगंज।
नगर के मुख्य बाजार श्यामागेट में नाली में मृत मिले नवजात के शव मामले में लोगो को यह पता चला कि वह बच्ची है तो भौचक्के रह गए और पुत्र व पुत्री के फर्क को लेकर सवाल करने लगे। लोगो ने उस कलयुगी मां व परिवार को कोसा और कहा घरवाले पुत्र चाहते हांेगे। इसलिए पुत्री होने पर उसे इस हालत में डाल दिया। लेकिन सवाल यह था यहां मुख्य बाजार की नाली में डालने वाला आखिर कौन हो सकता है।

इनसेट
आखिरकार कौन है फेंकने बाला, सीसीटीवी कैमरे होगे चेक
कायमगंज।
श्यामागेट के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। यदि पुलिस जांच करे तो हो सकता है वह व्यक्ति कैमरे में कैद हो गया हो। लोगो का कहना है यह किसी ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर डाला है।ं अब यह जांच का विषय है।
इनसेट
नगर में नहीं थम रहा अवैध गंर्भपात का धंधा, कुछ नर्सिग होम रडार पर
कायमगंज।
नगर में अवैध गर्भपात का अवैध धंधा किसी से छिपा नहीं है। इसकी शिकायत सीएमओ तक हुई है लेकिन जांच के बाद मामले को शांत कर दिया जाता है। नगर में कई जगह भ्रूण मिल चुके है लेकिन इस पर कोई गंभीरता से जांच नहीं हुई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। सवाल है बच्ची का शव मिलने पर सवाल यह भी है आखिरकार बच्ची का प्रसव किसने किया। अधीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। संख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes