Farrukhabad news –अनियंत्रित रोडवेज परिवहन निगम बस पेड़ से टकराई लगभग एक दर्जन यात्री हुए घायल

Picsart 23 07 09 20 08 41 830

Farrukhabad news–फर्रुखाबाद 18 जुलाई 2023

बदायूं मार्ग पर थाना क्षेत्र राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद गांव कुतलूपुर के पास अचानक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं । सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी राजेपुर में उपचार के लिए लाकर भर्ती करा दिया गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों तथा पुलिस ने बस में फंसे घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सीएचसी राजेपुर में भर्ती होने के बाद प्रथम उपचार देकर गंभीर रूप से घायल हुए, 9 यात्रियों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया जा चुका है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम एवं एसपी व सीएमओ ने घायलों के बारे में उनसे मिलकर हालचाल पूछा साथ ही उन्होंने बस के चालक और परिचालक से भी दुर्घटना के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए बात की। उधर इस घटना के बाद रोडवेज परिवहन निगम के ए आर एम आरसी यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। बताया गया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे आनंद विहार से निकली बदायूं डिपो की बस, जलालाबाद जा रही थी। उसी समय बदायूं मार्ग पर राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतलूपुर के पास सुबह बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। जबकि इस रोडवेज बस के चालक विकास सिंह ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक को बचाने का प्रयास करते समय बस का स्टेरिंग फेल हो गया। जिससे बस पर नियंत्रण नहीं किया जा सका और अनियंत्रित होकर बस पेड़ से टकरा गई। बताया गया कि इस बस में दो चालक थे। बदाँयू पहुंचने के बाद दूसरे चालक ने बस का स्टेरिंग संभाला था और वही घटना के समय बस ड्राइव कर रहा था। बस में सवार यात्री जो कुछ कम घायल हुए थे, उन्होंने अस्पताल पहुंचकर कहा कि चालक बस को सही ढंग से नहीं चला रहा था। लेकिन चालकों ने यात्रियों के इस आरोप को गलत बताया और कहा कि तकनीकी खराबी तथा अचानक सामने आए ट्रक के कारण यह घटना हुई। घटना के संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बे घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया को जानकारी देंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes