Kaimganj news–कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 जुलाई 2023
कायमगंज नगर के निकट बसे गांव लालपुर पटटी में टंकी निर्माण को लेकर पहुंची जेसीवी देख ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण बोले पुश्तैनी जगह पर टंकी कैसे बन सकती है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। , वार्ता के बाद तय हुआ कि एसडीएम के समक्ष मामला रखा जाएगा।

नगर से सटे गांव लालपुर पटटी में जलनिगम की तरफ से पानी की टंकी का निर्माण होना है। इसको लेकर गुरुवार को राजस्व कर्मी जेसीवी मशीन को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां महिलाए व ग्रामीण जेसीवी के सामने आ गए और विरोध किया। ग्रामीण बोले यह उनकी पुश्तैनी जगह है। यहां पर कैसे टंकी का निर्माण हो सकता है। यह जगह सपा नेता पूर्व विधायक मरहूम अनवार खां के पिता के नाम है। इसके अलावा इसमें अन्य लोग भी हिस्सेदार है। यह आबादी की जगह है। आस-पास मकान बने है। इतनी छोटी सी जगह पर टंकी का निर्माण कैसे हो सकता है। यह आस-पास मकानों के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने तर्क दिया कि कंपिल में इसी तरह निर्माण के बाद हादसा हो चुका है। ग्रामीणों के विरोध पर जेसीवी व राजस्व कर्मी लौट गए। उसके बाद फिर पुलिस बल के साथ कानूनगो जगदीप सिंह राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने अपने कागजात दिखाए। वार्ता के बाद तय हुआ कि एसडीएम के समक्ष मामला रखा जाएगा। उसके बाद सभी वापस लौट गए।
इनसेट:-
प्रधान बोले ग्राम सभा से नहीं लिया गया प्रस्ताव:
कायमगंज।
ग्राम प्रधान फरमान अली खां ने बताया कि टंकी को लेकर उनके संज्ञान में मामला नहीं था। न ही उनकी तरफ से कोई प्रस्ताव गया है। वह खुद इस कार्य के लिए अचंभित है। आबादी वाली जगह लोगो की पुश्तैनी जगह है। यहां टंकी के लिए कैसे आदेश हुआ। यह उन्हे पता नहीं है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct