Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद
जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आज भारी वर्षा होने के बावजूद भी शमशाबाद ढाई घाट तट पर अचानक बढ़े जलस्तर का जायजा लेने इस क्षेत्र में आए थे। जहां उन्हें सूचना मिली की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में नियुक्त एक फार्मासिस्ट, वह दवाइयां जो अस्पताल में निशुल्क वितरण के लिए आती हैं। उन्हें अपने आवास पर रखकर उनका अनुचित लाभ उठाता है। इस पर जिलाधिकारी ने हो रही रिमझिम भारी बारिश के बीच अस्पताल पहुंचकर फार्मासिस्ट के आवास पर छापा मारा। जहां उन्हें मिली सूचना सही दिखाई दी। फार्मासिस्ट के आवास पर दवाइयों का जखीरा देखते ही उसकी जानकारी लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और साथ में चल रहे उप जिलाधिकारी कायमगंज को मिली सारी दवाइयां अपनी अभिरक्षा में लेकर फार्मासिस्ट के विरुद्ध जांच एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जिस समय अचानक जिलाधिकारी ने छापा मारा उस समय तक अस्पताल के किसी भी कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं थी। अचानक पड़े छापे से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप की स्थिति दिखाई दे रही थी। इसी के साथ उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद का निरीक्षण भी किया ।निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को देखा। यहां आने वाले मरीजों से भी आवश्यक जानकारी कर दवाइयों का स्टाक देखा। बताते हैं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने फार्मासिस्ट विजय यादव के आवास पर छापा मारा। जहां उन्हें सरकारी दवाइयां मिली। सूत्रों की माने तो बताया गया कि फार्मासिस्ट विजय यादव लंबे समय से अपने आवास पर प्रैक्टिस कर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराते थे। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा आकस्मिक निरीक्षण एवं छापामारी किए जाने से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप की स्थिति दिखाई दे रही थी। उनके जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug