kaimganj News:- नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक, 18 प्रस्तावों में दो पर असहमति ,16 प्रस्ताव हुए पास

Picsart 23 06 13 18 08 07 450

Kaimganj news,Nagar Palika Parishad samachar –नव निर्वाचित अधिकांश सभासदों को नहीं थी प्रस्तावों की कोई जानकारी।
–भीषण गर्मी में बिलबिलाते दिखे सभासद ,नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका ईओ उठाते रहे एसी का मजा।
कायमगंज फर्रुखाबाद 13 जून 3023
आज नगर पालिका परिषद कायमगंज की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2023– 24 वित्तीय वर्ष का एजेंडा 18 बिंदुओं पर रखा गया। वही 16 बिंदुओं पर सभासदों द्वारा गहमागहमी के बीच सहमति बन सकी। तथा दो बिंदुओं पर असहमति जताई गई और आगामी बोर्ड बैठक पर मामले को टांग दिया गया। अधिकांश सभासद पालिका द्वारा रखे गए 18 प्रस्तावों से अनभिज्ञ रहे।

 

कायमगंज नगर पालिका परिषद में आज मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023 –24 का एजेंडा रखते हुए नगरपालिका अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 18 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बीच सभासद लक्ष्मी यादव के पति झगड़ू यादव ने कई प्रस्तावों पर अपनी असहमति जताते हुए उसका विरोध किया।

 

 

Picsart 23 06 13 17 37 46 700

अधिकांश सभासदों ने कहा कि पहले मुख्य विकास के कार्य पर चर्चा हो इसके बाद अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। वही सभासदों को समझाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार तथा अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह ने कहा कि कायमगंज नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है यह सब हम सबके आपसी सहयोग से ही संभव हो पाएगा। जिसके बाद बैठक में रखे गए 18 प्रस्तावों में 16 प्रस्ताव पास कर दिए गए तथा दो प्रस्ताव जिनमें से नगर पालिका सीमा क्षेत्र के अंतर्गत भवनों से कूड़ा कलेक्शन हेतु ₹2 प्रति घर प्रतिदिन हेतु विचार तथा दूसरा प्रस्ताव नगर पालिका सीमा के अंतर्गत जो भी भवन पंजीकृत स्टांप द्वारा क्रय विक्रय किए गए हैं उन्हें पालिका के वित्तीय स्तर को सुधारने हेतु पालिका में अंकित किए जाने पर विचार पास नहीं हो पाए। वही इस भीषण गर्मी में सभागार में पंखा न चलने से सभासद बिलबालते नजर आए।

INCOMETAX 2 वही नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के सिरहाने लगी ऐसी के कारण उन्हें गर्मी का एहसास ही नहीं हुआ। कुछ सभासद कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था ना होने के कारण बैठक के दौरान खड़े ही नजर आए। इस दौरान सभासदों में लक्ष्मी यादव मोहम्मद हाशिम उत्तम शशि पूनम अवनीश कुमार प्रमोद कुमार रीना सौम्या गुप्ता राहुल राहत अली पूजा शुक्ला विक्रांत शाहिद मियां आदि लोग उपस्थित रहे।

 

इनसेट–
नगर पालिका से बैटरी इनवर्टर आदि की रही चर्चा जोरों पर
नगर पालिका परिषद में हुई बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों व अध्यक्ष के करीबी ने बताया की नगर पालिका परिषद से पूर्व अध्यक्ष पर लगभग 24 कुर्सियां इनवर्टर तथा आधा दर्जन से अधिक बैटरी सोफासेट व अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया। वही इस संबंध में जानकारी करने पर अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है अब उनके संज्ञान में मामला आज आया है इसकी अति शीघ्र जांच कराकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes