kaimganj news- -वायरल वीडियो बता रहा हकीकत
कायमगंज/ फर्रूखाबाद 24 मई 2023
विरासत दर्ज कराने के लिए हल्का लेखपाल पर 2500 रुपया रिश्वत मांगने का पीड़ित ने लगाया आरोप । इस संबंध में पीड़ित ने अपने अधिवक्ता के जरिए तहसीलदार से शिकायत भी की है ।आपको बता दें कि तहसील क्षेत्र कायमगंज के गांव बमरूलिया निवासी प्रवेश कुमार, अखिलेश ,नरेंद्र पुत्रगण फकीरे लाल तथा फकीरे लाल की पत्नी दाग श्री की विरासत मृतक फकीरे लाल के स्थान पर होनी थी। इस संबंध में सभी पीड़ितों ने पोर्टल पर विरासत होने के लिए आवेदन किया। आरोप है कि इस दौरान लेखपाल विजयपाल ने उनसे ढाई हजार रुपए मांगे। जब उन्होंने ढाई हजार रुपए नहीं दिए। तो उनकी विरासत दर्ज नहीं कराई गई। आज पीड़ित अपने अधिवक्ता के जरिए जब लेखपाल से मिला तो काफी हाट टाक तक हो गई। लेखपाल ने अधिवक्ता से कहा कि यदि रुपये मांगे भी है, तो आप क्या करेंगे? इस संबंध में अधिवक्ता ने तहसीलदार से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। वही लेखपाल ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उसने पैसों की मांग नहीं की है। उसका तबादला भी हो गया है। इस कारण उसने अपना कार्यभार दूसरे लेखपाल को सौंप दिया है l बहरहाल जो भी हो यह कायमगंज तहसील है। यहां यह कोई नया मामला भी नहीं है। इससे पूर्व में भी लेखपालों सहित तहसील के अन्य बाबुओं के भी रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। और उन पर कार्यवाही भी हो चुकी हैं । फिलहाल में अब देखना होगा कि उच्चाधिकारी इस भ्रष्टाचारी लेखपाल पर क्या कार्रवाई करते हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct