Rampur Uttar Pradesh news साभार:-
रामपुर /उत्तर प्रदेश( द एंड टाइम्स न्यूज़)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को आज बड़ी राहत मिली है।हेट स्पीच मामले में आजम को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया गया है।,जिस हेट स्पीच मामले में आजम खाँ को 3 साल की सजा हुई थी। और विधायकी भी गई थी।, उसी केस में रामपुर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आजम खां को बरी कर दिया है।
भड़काऊ भाषण देने के मामले में मोहम्मद आज़म खान को एपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से 27 अक्टूबर 2022 को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद आजम की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। वहीं आजम खां के वोट देने का अधिकार भी खत्म हो गया था।बाद में आजम ने सजा के खिलाफ एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।इस पर चली लंबी बहस के बाद अब पैसला आया है। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने आजम खां की तीन साल की सजा को खारिज कर दिया है और उन्हें बरी भी किया गया है।अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या आजम की विधायकी, उन्हें वापस मिलेगी या नहीं।
*इस हाई प्रोफाइल राजनैतिक प्रकरण का क्या है मामला*
हेट स्पीच से जुड़ा यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान का है ।आजम खान ने रामपुर की मिलक विधानसभा में एक चुनावी भाषण के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी।इसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी के नेता और रामपुर सीट से मौजूदा विधायक आकाश सक्सेना ने की थी।इसी मामले में रामपुर कोर्ट ने आजम को दोषी ठहराया था।बीते साल 27 अक्टूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खां को तीन साल की सजा सुनाई थी।इस सजा के आधार पर आजम की सदस्यता रद्द कर दी गई थी।कोर्ट के फैसले से पहले आजम खां ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी,। लेकिन लोअर कोर्ट का फैसला आने के कारण आजम खां की याचिका को औचित्यहीन बताते हुए खारिज कर दिया गया था।हालांकि, तीन साल की सजा सुनाने के बाद आजम खां को जमानत मिल गई थी।,लेकिन उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी।इसके बाद रामपुर सीट पर उपचुनाव हुआ,। जिसमें आकाश सक्सेना ने बतौर भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल की।
आजम खान के वकील विनोद शर्मा ने बताया यह 185/2019 क्राइम नंबर का मुकदमा था।, जिसकी हमने अपील फाइल की थी।, हमें लोअर कोर्ट से सजा मिली थी।, आज अपील में सेशन कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत का जजमेंट गलत था और हेट स्पीच के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। हमें खुशी है कि हमें इंसाफ मिल गया है।
वकील विनोद शर्मा ने बताया कि आज न्यायालय ने हमें दोषमुक्त किया है।, जो प्रॉसीक्यूशन यानी अभियोजन था।, वह अपना केस साबित नहीं कर पाया।हमें झूठा फंसाया गया। हमने अपील की थी कि हमें झूठा फंसाया गया है।हमारी बात मानी गई। यह अपील हमारे फेवर में गई है।अब दोषमुक्त कर दिया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct