Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24 मई 2023
मुखबिर की सूचना पर एसआई कृष्ण कुमार कश्यप तथा एसआई कामता प्रसाद शर्मा ने अलीगंज की ओर तादाद से अधिक पशुओं को भर कर ले जा रही सफेद रंग की पिकअप गाड़ी संख्या यूपी 27 एटी 1439 को कायमगंज पुलिया पुल गालिव पर रोका। पुलिस को इस पिक अप में भैंस के17 पड्डे व पड्डी भरे हुए मिले। पिकअप में बैठे 2 लोगों को पुलिस द्वारा नीचे उतारकर उनकी जामा तलाशी लेते हुए पूछताछ की गई ।तो एक ने अपना नाम इरशाद पुत्र सत्तार निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर बताया तथा दूसरे ने अपना नाम आसिफ पुत्र सिकदार निवासी मोहल्ला नखाशा थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर बताया ।जामा तलाशी के दौरान इन दोनों के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक की जेब से 3550 रुपए तथा दूसरे की जेब से 4650रु० बरामद हुए। पिकअप में लदे पशुओं के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि यह पशु शाहजहांपुर से खरीदे गए और अलीगढ़ ले जाए जा रहे थे। जहां उन्हें स्लाटर हाउस में बेच दिया जाता। दूसरी घटना में आईसर डीसीएम नंबर यूपी 76 के 5965 को बाईपास मार्ग पर इसी पुलिस बल ने रोका। इस गाड़ी में भी लगभग भैंस के 30 से 40 पड्डे ब पड्डी तादाद से ज्यादा भरे हुए थे। गाड़ी में मौजूद 2 लोगों को नीचे उतारकर पता किया गया तो उन्होंने बताया कि लदा हुआ माल शाहजहांपुर से खरीद कर स्लॉटर हाउस अलीगढ़ बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। एक ने अपना नाम अंसार पुत्र अशफाक निवासी बढइन का टोला थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद बताया। जामा तलाशी में उसके पास से ₹500 नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। वही दूसरे ने अपना नाम फरहान पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला छपरिया थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद बताया। पुलिस द्वारा माल तथा मुलजिम अभिरक्षा में लेने के बाद दोनों पिकअप मे लदे पशुओं को सुपुर्दगी में देने के बाद, हिरासत में लिए गए चारों अभियुक्तों के विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमे पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct