Kaimganj news हल्का लेखपाल ने दबंग पूर्व प्रधान पर सरकारी काम में बाधा डाल, धमकाने का आरोप लगाते हुए कराया मुकदमा दर्ज

Picsart 23 05 24 16 20 21 513

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 मई 2023

तहसील क्षेत्र कायमगंज के हल्का बेहटाबल्लू के लेखपाल ने अपने विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह इसी माह की 17 तारीख को राजस्व तथा वन विभाग की टीम के साथ पैमाइश कर रहा था। उसी समय वहीं पड़ोस के गांव भगवानपुर के पूर्व प्रधान जिन की दबंगई के क्षेत्र में चर्चे किसी से छिपे नहीं है। मौके पर आ गए और मुझे बेहद भद्दी -भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से राइफल आने की कह कर गए। लेखपाल का कहना है कि वह इस क्षेत्र का नहीं, बल्कि बाहर का निवासी है। इसलिए उसे इन से जान का खतरा पैदा हो गया है। आरोप है कि पूर्व प्रधान राम शंकर मिश्रा पुत्र गंधर्व मिश्रा तथा इनके बेटे आशीष मिश्रा व अंशुल मिश्रा ने लेखपाल को भयभीत करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी भी दे डाली ।भयभीत राजस्व तथा वन विभाग की टीम पैमाइस का अधूरा काम छोड़कर ही मौके से चले जाने को मजबूर हुए। अधिकारियों के आदेश तथा तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने राम शंकर मिश्रा तथा उनके दोनों बेटों को अभियुक्त बनाते हुए आईपीसी की धारा 186 ,353, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना के साथ ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes