kamalganj news गंगा नहाने गए तीन युवक डूबे, गोताखोरों द्वारा उनके शव गहरे पानी से निकाले गए बाहर

1684833266287

Kamalganj farookhabad news कमालगंज/ फर्रुखाबाद 23 मई 2023

गंगा में नहाते समय तीन मुस्लिम युवकों की डूब कर मौत हो जाने से गांव में कोहराम मच गया । घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाए ।थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर निवासी मोहम्मद आसिफ का 11 वर्षीय पुत्र अशरफ, इरशाद हुसैन का 18 वर्षीय पुत्र उजैब एवं शाहिद अली का 13 वर्षीय पुत्र जोहेब अली एवं शकील का पुत्र समीर आज दोपहर 11 बजे गंगा स्नान करने भोजपुर गए थे।
समीर के तीनों साथी गंगा नहाते समय गहरे पानी की तेज धारा की ओर चले गए। जिससे वे तीनों युवक गंगा में डूबने लगे । जिस समय तीनों युवक गंगा की तेज धारा में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। उस समय का भयावह मंजर देखकर गंगा तट के पास कम गहरे पानी में खड़ा उनका साथी समीर बुरी तरह घबरा गया। समीर ने पड़ोस के मंदिर पर जाकर शोर मचाते हुए सहायता के लिए लोगों को पुकारा। इस पर कई तैराक लोगों ने युवकों की तलाश में गंगा में छलांग लगाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भोजपुर चौकी इंचार्ज राघवेंद्र तिवारी ने ग्राम भटपुरा के कई गोताखोरों को गंगा में डूबे युवकों की तलाश में लगाया।
गोताखोरों ने काफी प्रयास करके तीनों युवकों को तलाश कर लिया। किंतु तब-तक बहुत देर हो चुकी थी। इसलिए गंगा से बाहर गोताखोरों द्वारा तीनों युवकों के शव ही बाहर निकाले जा सके।इस हृदय विदारक घटना की सूचना पाते ही मृतकों के परिजन रोते बिलखते हुए गंगा तट पर पहुंचे। परिजन युवकों के शवों को घर ले गए। सूचना पाकर हल्का कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लोगों का कहना है कि अपेक्षाकृत इस वर्ष बहुत अधिक गर्मी पड़ने लगी है। इसीलिए लोग अक्सर अपनी तपिस कम करने के लिए गंगा में स्नान करने आ रहे हैं।
रिपोर्टर =दीपक कुमार यादव, कमालगंज (फर्रुखाबाद)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घर के भीतर ‘मौत का जाल’: तहमद के फंदे में कसा मिला ग्रामीण, हत्या या साजिश

KAIMGANJ NEWS – निजामुद्दीनपुर में सनसनी, बंद कमरे में मिला शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जुटी जांच[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes