Jaipur Rajasthan news जयपुर/ राजस्थान( द एंड टाइम्स न्यूज़)
दक्षिण भारत के प्रमुख राज्य कर्नाटक में तमाम विषम स्थितियों के बाद कांग्रेस पार्टी को प्रचंड जीत मिली। इस जीत से पार्टी में एक नई शक्ति का संचार सा होता हुआ दिखाई दे रहा है। अब निकट भविष्य में मध्य प्रदेश राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ इन तीन राज्यों में भी चुनाव होना है। यहां कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कुछ कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस बैठक में राजस्थान राज्य के सीएम तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद का समाधान निकालने के लिए भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।
*राजस्थान का विवाद पार्टी के लिए एक संकट की तरह बन चुका है*
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल लगभग पूरा कर चुकी है। लेकिन पूरे समय सीएम अशोक गहलोत तथा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच विवाद जारी रहा। जिससे पार्टी आला कमान भी असंतुष्ट है। क्योंकि समय-समय पर किए गए प्रयास के बावजूद भी इन दोनों नेताओं का विवाद अब तक रुका नहीं है। संभवत इसी को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने अपनी पार्टी के रणनीतिकारों की एक बैठक दिल्ली में बुलाई है। जिसमें सीएम अशोक गहलोत के साथ ही सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोंटासारा को भी उपस्थित रहने के लिए सूचित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हाईप्रोफाइल बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ ही और कुछ चुनिंदा पार्टी रणनीतिकार बड़े नेता भी भाग लेंगे। बैठक के कारण ही रंधावा अपना करौली का महत्वपूर्ण दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंच चुके हैं।इसलिए संभावना प्रबल होती जा रही है कि राजस्थान में मचे पार्टी अंतर्द्वंद को समाप्त करने के लिए या फिर पूरी तरह रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठक में कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है।
*रंधावा के सख्त तेवर दे रहे हैं संकेत*
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली पहुंचकर कहा कि निकट भविष्य में होने वाले सभी राज्यों के चुनावों की रणनीति पर गहन मंत्रणा के लिए बैठक बुलाई गई है। पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट की यात्रा और आंदोलन का उत्तर तो सीएम गहलोत ही देंगे। उन्होंने अपनी निजी राय व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहिए। साथ ही यह भी जोड़ा कि यह उनकी निजी राय है। वैसे पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा उसी के अनुसार प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता काम करेगा। उन्होंने बैठक के संबंध में कहा कि इस बैठक में संबंधित सभी नेताओं को बुलाया गया है। श्री रंधावा ने सचिन पायलट की तरफ से राजस्थान सरकार की जा रही आलोचना को उचित नहीं माना और वे इस विषय पर खासे नाराज भी दिखाई दे रहे थे। 11 अप्रैल से अपनी पार्टी के खिलाफ अपनी ही सरकार में किए जा रहे अनशन को रंधावा ने पार्टी विरोधी करार देते हुए कहा कि उन्होंने इसकी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को प्रस्तुत कर दी है। अपना निजी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह की गतिविधि सचिन पायलट अपना रहे हैं। उसे देखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। उनका कहना था कि पार्टी जनों को इस समय आपसी मतभेदों की बजाए राष्ट्रहित में पार्टी की मजबूती पर काम करना चाहिए।
ब्यूरो चीफ= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun