विद्युत व्यवस्था की स्थिति पर आक्रोशित हिजाम को पुलिस ने नहीं फूंकने दिया विद्युत अधिकारियों का पुतला

Picsart 23 05 23 14 31 54 074

Kaimganj Farrukhabad news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 23 मई 2023
नगर व ग्रामीण क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था से परेशान हो आज एक्स ई एन व एसडीओ का पुतला फूंकने जा रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक कर पुतला छीन लिया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। आपको बता दें कि बीते लगभग 10 दिनों से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है और आंख मिचोली कर रही है ।आज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता, कानपुर व बुंदेलखंड के सह संयोजक प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में जवाहर गंज सब्जी मंडी में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओ एक्सईएन व एसडीओ का पुतला फूंकने के लिए नगर के मुख्य चौराहे की तरफ जा रहे थे । इसी दौरान पुलिस को भनक लग गई । पुलिस के 2 जवान मौके पर पहुंच गए । पुलिस के जवानों ने हिजाम कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतले को छीन लिया ,और वहां से चले गए। जानकारी देते हुए प्रदीप सक्सेना ने बताया कि चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आज पुतला फूंकने के लिए जा रहे थे ।पुतले को पुलिस ने छीन लिया है । उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हिंदू जागरण मंच एक बड़ा आंदोलन करेगा । वहीं उन्होंने कहा की एसडीओ व एक्सईएन खुलेआम सरकार की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जो नंबर जनता की सुनवाई के लिए जारी किए गए हैं। वह कारगर नहीं हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा की नगर में बंच केबिल जर्जर अवस्था में हैं। जो आए दिन फाल्ट के कारण विद्युत सप्लाई को बाधित करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की लाइनमैन फाल्ट होने पर सही करने के नाम पर ₹200 का सुविधा शुल्क मांगते हैं। जबकि इस काम के लिए सरकार उन्हें पैसा दे रही है। इस दौरान अनूप चौबे ,अर्जुन बाथम ,सनी शर्मा ,दिलीप कौशल, जय सक्सेना, शिवमंगल कौशल, संजय कोरी, अमित कोरी आदि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes