kaimganj news विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुआ मदर्स डे का आयोजन

IMG 20230514 WA0020

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 15 मई 2023
नगर के शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज में मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने माँ के लिए विचार, गीत व कवितायें प्रस्तुत कर समा बांधी।
मदर्स डे के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं की माताओं को भी आमन्त्रित किया गया था। जिसमें उनके लिए कई गेम्स का आयोजन भी किया गया। सबसे पहले सभीआगन्तुक माताओं को बैच लगाया गया। उसके बाद छात्रा तृप्ती, तनवी, तपस्या ने माँ के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं तृप्ती दीक्षित ने अपने गाने से सभी को मंत्रमुग्ध
कर दिया। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत एक कार्ड बनाओ व फोटो फ्रेम बनाओ प्रतियोगिता काभी आयोजन किया गया। जिसमें 170 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसका टॉपिक, था, माँ का जीवन
में महत्व । उसके बाद बच्चों की माताओं से कागज द्वारा क्राफ्ट करो प्रतियोगिता,
फेस पर बिन्दी लगाओ प्रतियोगिता एक तीली से मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता ,और सुई मेंधागा डालने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 4 की दर्शिका दुबे की माताजी
विजयी रहीं। वहीं आकृति, अधिराज की माताओं ने मोमबत्ती में पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजयी माताओं को विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल व प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव
द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष गौड़ ने किया। वहीं सभी गेम्स ममता सिंह व शिल्की मिश्रा द्वारा कराये गये। इस दौरान सन्तोष शर्मा, कमला देवी,अर्चना श्रीवास्तव, अक्षिता यादव, अमित कुमार, राकेश यादव, विशाल गंगवार, प्रदीप कुमार
विजय कुमार, रीना, पूजा, सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes