लखनऊ /उत्तर प्रदेश( द एंड टाइम्स न्यूज़)
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री हुई है या यूं कहा जाए की आप ने एंट्री करके भारतीय जनता पार्टी की उसी तरह टेंशन बढ़ा दी। जिस तरह कांग्रेस और भाजपा का दिल्ली विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ करके केजरीवाल आज भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाले हुए हैं। यहां प्रदेश में बिजनौर, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, अयोध्या और कौशांबी में आप के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।कानपुर की घाटमपुर नगर पालिका सीट से एआईएमआईएम पार्टी की प्रत्याशी गजाला तबस्सुम ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर पार्टी मुखिया ओवैसी को राजनीतिक रूप से राहत पहुंचाने का काम किया है।
आम आदमी पार्टी के युवा नेता फैसल वारसी बिजनौर स्योहारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन बने हैं।अलीगढ़ की खैर नगर पालिका परिषद में आप प्रत्याशी संजय शर्मा चेयरमैन का चुनाव जीता हैं, मुरादाबाद जिले के पाकबडा नगर पंचायत से आप नेता मोहम्मद याकूब चेयरमैन पद का चुनाव जीते है।इसके साथ ही अमरोहा की जोया नगर पंचायत से आप के प्रत्याशी जुबैर अहमद चेयरमैन का चुनाव जीता है, अयोध्या नगर निगम में अबरून निशा पार्षद का चुनाव जीता है।कौशांबी सराय अकील से चेयरमैन पद पर आप के अनूप सिंह पटेल 1800 वोटों से जीत दर्ज की है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की सभी 17 मेयर सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है।भाजपा के चार प्रत्याशी दूसरी बार मेयर बने हैं।कानपुर से प्रमिला पांडेय, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और बरेली से उमेश गौतम लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं।हरिकांत अहलूवालिया इसके पहले भी मेरठ के मेयर रह चुके है।झांसी में भाजपा के बिहारी लाल ने सबसे पहले जीत हासिल की।बिहारी लाल को कुल 123503 वोट मिले।बिहारी लाल के सामने लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। एक सामान्य जानकारी पहले से ही मानी जाती रही की नगरी क्षेत्रों में भाजपा का ही वर्चस्व था और साथ में सत्ता की हनक ऐसे में इस बार पहले एक सीट कम थी और पूरी की पूरी मेयर सीटें भाजपा की झोली में आ जाना एक उपलब्धि तो है। लेकिन कोई ताज्जुब नहीं। जहां तक नगर पंचायतों का प्रश्न है यहां भाजपा का वर्चस्व होने के बावजूद भी विरोधियों की कड़ी टक्कर अनुपात में सीटों का जीतना साथ ही निर्दलीय द्वारा चुनावी जंग अपने पक्ष में करके प्रतिनिधित्व का अवसर प्राप्त कर लेना भी , देखा जाए तो भाजपा के लिए संभवत शुभ संकेत नहीं है। क्योंकि कस्बा और शहरों में अब भाजपा का धुर विरोधी दल भी मजबूती से पैर जमाता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रमुख विपक्षी दल के वोट परसेंट में कोई बढ़ोतरी भी उसे राजनैतिक रूप से कम लाभदायक नहीं है। ऐसे में अपनी पीठ थपथपा के कुछ ज्यादा हासिल करना कहीं 2024 के चुनाव में भारी न पड़ जाए। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 50 रैली की थी।सीएम योगी ने 9 मंडल के तहत आने वाली 10 नगर निगम क्षेत्रों में रैली की थी।सीएम योगी ने पहले चरण में कुल 28 रैली की थी।गोरखपुर में 4, लखनऊ में 3 और वाराणसी में दो स्थानों पर रैली-सम्मेलन में सीएम योगी शामिल हुए।यूपी में पहले चरण के 37 जिलों में 4 मई को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में सीएम योगी ने 22 रैली की थी। इसमें 9 मंडल की सात नगर निगमों के लिए वोट पड़े। अयोध्या नगर निगम के लिए सीएम योगी दो बार पहुंचे।यहां संत सम्मेलन में भी सीएम की उपस्थिति जीत के लिए काफी कारगर रही। किंतु आप की एंट्री जिसका लोग अंदाजा भी नहीं कर रहे थे। उसके उम्मीदवारों की जीत क्या राजनीति के लिए कोई नया गुल खिलाने की ओर संकेत तो नहीं दे रहा है। कुछ लोग इसे थोड़ा ही सही लेकिन परिवर्तन के तौर पर देखने लगे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct