kaimganj news जब तक सूरज चांद रहेगा, महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा भी इतिहास पटल पर चमकती रहेगी ….. पवन बाथम

IMG 20230509 WA0007

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 9 मई 2023
महाराणा प्रताप जयंती_ परिचर्चा में ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने अपनी ओजस्वी वाणी द्वारा महाराणा प्रताप को वीर शिरोमणि बताते हुए कहा कि जब तक गगन मंडल पर सूरज और चांद चमकते रहेंगे । तब तक महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा भी इतिहास पटल पर उनकी आभा दूसरों को प्रेरणा देती हुई, स्वर्ण अक्षरों में सुशोभित रहेगी।
आज कायमगंज में राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीर परंपरा की ही प्रेरणा थी । जिससे आगे चलकर गुरु गोविंद सिंह जी और छत्रपति शिवाजी तथा महान क्रांतिकारी देश और जाति की रक्षा के लिए उठ खड़े हुए थे ।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर राम बाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि स्वाधीनता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप के पुरुषार्थ और पराक्रम की गौरव गाथाएं भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं। वे हल्दीघाटी का युद्ध जीते थे और इसमें बहादुर बनवासी भीलों का बड़ा योगदान था । पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर ने कहा कि महाराणा प्रताप का तेजस्वी चित्र नौजवानों के दिलों में बिजली सी भर देता है। गीतकार पवन बाथम ने अपने दोहों के माध्यम से कहा ..कि-
महाराणा प्रताप का गौरव अपरंपार ।
प्रशंसा करता रहा अकबर का दरबार।।
केवल तुम स्वीकार लो एक बार बस हार।
राज रहेगा यथावत कुछ दूंगा उपहार ।।
कभी न पूरा हो सका अकबर का यह ख्वाब ।
रण में राणा ने दिया, था मुंहतोड़ जवाब।।
अमर रहेगी वीरता और राणा की शान ।
जब तक सूरज चांद है और यह हिंदुस्तान॥ हंसा मिश्रा ने कहा कि
पूरे भारतवर्ष में राणा नाम पवित्र ।
नहीं किसी के घर मिले मान सिंह का चित्र।।
गोष्ठी में प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला, जेपी दुबे ,वी एस तिवारी, मनीष गौड़ आदि ने कहा कि भारतीय इतिहास का पुन: लेखन होना चाहिए । जिससे कि राष्ट्र और धर्म पर बलिदान देने वालों के प्रति न्याय हो सके । इन वक्ताओं का मानना है कि यह बीर बलिदानी राष्ट्र धर्म और न्याय के लिए ही आजीवन संघर्षरत रहे। लेकिन इतिहास में उतना वर्णन नहीं हुआ । जितनी कि इनकी वास्तविक शौर्य गाथा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes