– दुर्घटना में घायल बस यात्रियों का सरकारी अस्पताल में चल रहा है इलाज ।दुर्घटना के कारणों की जांच के दिए शासन ने आदेश
खरगोन/ मध्य प्रदेश,( द एंड टाइम्स न्यूज़) 9 मई 2023
यह दुखद घटना मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में बोराड़ नदी पर बने पुल पर हुई बताई जा रहा है । शारदा ट्रेवल्स की बस नंबर एमपी 10 7755 जिसमें लगभग 45 बस यात्री सवार थे । अनियंत्रित गति से तेज रफ्तार में पुल पार कर रही थी। उसी समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और पलक झपकते ही बस रेलिंग तोड़ती हुई नीचे नदी के तल में जा गिरी। लगभग 50 फीट नीचे गिरने से बस के पचखरे उड़ गए। दुर्घटना में 15 बस यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 7अन्य यात्री अस्पताल ले जाते समय या फिर उपचार के दौरान मौत के आगोश में समा गए। इस तरह इस बस दुर्घटना में अब तक कुल 22 लोगों के मरने की सूचना प्राप्त हो रही है। जो यात्री इस घटना में मरे हैं। उनमें ज्यादा जिला खरगोन के ही निवासी बताए जा रहे हैं । घायलों में से 10 को उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। वही 22 घायलों का उपचार जिला खरगोन में ही किया जा रहा है। जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वह सवारियां भरकर श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी ।लगभग प्रातः 9:00 जब नदी पुल पर पहुंची ।उसी समय दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुखद घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के शासन द्वारा आदेश दिए जा चुके हैं। सूचना मिलते ही राहत तथा बचाव दल एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे। खरगोन जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने फिलहाल 15 लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि एक यात्री की मौत उनके अनुसार अस्पताल में होना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की राज्य सरकार द्वारा घोषणा की गई है। किंतु समाचार लिखे जाने तक धनराशि कितनी होगी। इसका स्पष्ट विवरण नहीं मिल सका था। वही यह बस क्षमता से अधिक सवारियां भरकर जा रही थी अथवा नहीं, इसकी भी जांच पड़ताल शुरू हो गई है।
# इस भीषण दुखद घटना में मौत के आगोश में आकर जो हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए उनकी जारी सूची के अनुसार # – कल्लू बाई प पत्नी जोगी लाल पाटीदार पिपरी थाना उन खरगोन ,पिंकी पति कालू वास्कले निवासी जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी, सुमित पुत्र कमल निवासी बोरखड़ थाना मनावर थार, अर्जुन गांव जोटपुर थाना मनावर, विवेक पुत्र प्रेमचंद पाटीदार निवासी गंधावड थाना ऊन जिला खरगोन, सोम पुत्र दिनेश (उम्र 11 माह) निवासी घेगांवा थाना उन जिला खरगोन, 20 वर्षीय दुर्गेश पुत्र साजन सिंह गांव मोटा पुरा थाना उन जिला खरगोन, 14 वर्षीय मुस्कान पुत्री कालू निवासी देवगुराडिया इंदौर , संजय पुत्र पंडरी निवासी सुरपाल थाना उन खरगोन, देवकी पत्र रमेश चंद वर्मा निवासी धर्मपुरी धार , धनालाल गुर्जर लोनारा थाना मेनगांव खरगोन, संतोष पुत्र गंगाधर वारचे निवासी छालपा जिला खरगोन, सविता बाई पत्नी भगवान वर्मा निवासी मद्राणीया ठीकरी खरगोन, रामकुंवरि पत्नी दुलीचंद मानकर गांव लोनारा खरगोन, प्रियांशु( उम्र 1 वर्ष ) पुत्र लखन निवासी अतरसम्भा थाना बेड़िया जिला खरगोन ,आंचल पुत्र सुंदरलाल निवासी घटवा थाना ठीकरी खरगोन, लक्ष्मी बाई पत्नी महेश वास्कले निवासी घटवा ठीकरी बड़वानी, मांगतीबाई पत्नी मंसाराम वास्कले निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी, विजय निवासी सुरपाला थाना ऊन खरगोन, सुखदेव पाटीदार निवासी पिपरी ऊन खरगोन, मलूबाई पत्नी भगवान निवासी लोनारा ऊन जिला खरगोन , कान्हा पुत्र संतोष पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन जिला खरगोन, मृतकों की सूची जारी की गई है। उसके अनुसार अबोध बच्चे पुरुष तथा महिलाओं सहित इस भीषण सड़क दुर्घटना में अब तक 22 लोग अपनी जिंदगी गवा चुके हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug