Kaimganj news सीपी एवं शकुंतला देवी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर किया विद्यालय का नाम रोशन

Picsart 23 03 14 14 03 01 209

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2023
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2023 में शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज एवं सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शकुंतला देवी विद्यालय की महक कौशल ने हाईस्कूल परीक्षा में 95% प्रियांशी यादव ने 92% सौम्या ने 90% आकृति पाठक ने 89 -5% और इसी तरह अन्य छात्राओं के साथ ही अंशिका दुबे ने पचासी 85%, वैश्णवी ने 83 प्रतिशत तथा सेजल सिंह ब प्रिंसी ने 82% अंक प्राप्त किए। जबकि सीपी विद्या निकेतन की इंटरमीडिएट छात्रा अनुष्का सक्सेना ने 95 – 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तीसरा स्थान ,अंशिका चौहान ने 94% अंकों के साथ जिले में सातवां स्थान ,आकृति गंगवार ने 93- 6 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। वही 5 बच्चों ने 90% से अधिक तथा 84 बच्चों ने 75% अंको से उत्तीर्ण होकर सम्मानजनक स्थान पाया है। हाई स्कूल में उत्कर्ष ने चौथा, अश्विनी कुमार ने आठवां ,प्रिया ने भी आठवां तथा रितिक गंगवार ने नौवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । इस तरह 9 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर तथा पचासी बच्चों ने ससम्मान अंक कर विद्यालय परिवार की मेहनत का फल लाकर सभी को गौरवान्वित कर दिया। इस अवसर पर सभी टॉपर छात्रों को प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। मनोज कुमार तिवारी ने बच्चों को शुभ आशीष प्रदान किया तथा अभिभावकों को भी बधाई दी । विद्यालय की निदेशि का डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर पूरी लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए उत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव, नितिन गंगवार ,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ,उमेश दीक्षित, अतुल राठौर, वीर सिंह शाक्य, आदि विद्यालय के शिक्षक तथा स्टाफ खुश होते हुए नजर आ रहे थे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes