Kaimganj news दुखद:- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

Picsart 23 04 26 10 31 08 362

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 26 अप्रैल 2023 दावत खाकर बापस बाइक द्वारा जा रहे दो युवक की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई ।जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरे युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
IMG 20230424 WA0007

दुखद घटना कायमगंज- कंपिल मार्ग पर स्थित कंपिल सूत मिल के पास की बताई जा रही है। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी संदीप(21) पुत्र बृजभान तथा इसका एक साथी मोहित(23) पुत्र विनोद निवासी धर्मपुर गांव नुनवारा में दावत खाने गए थे। बताया गया है कि यहां से किसी की बाइक मांग कर कंपिल की ओर जा रहे थे। तभी सूत मिल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे संदीप की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।वही मोहित को राहगीरों की मदद से गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मोहित ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे दोनों के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था। थाना कंपिल पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रैक्टर सूत मिल के पास स्थित ही किसी गांव का है ।
घटना होने के बाद घबराया ट्रैक्टर चालक तेजी से ट्रैक्टर दौड़ता हुआ मौके से फरार हो चुका था । जिसकी पुलिस सरगर्मी से पता लगाकर तलाश करने में जुटी है ।
इस ह्रदय विदारक घटना से संदीप की पत्नी पूजा, मां पूनम का रो- रो कर बुरा हाल रहा है। संदीप के दो नाबालिग पुत्रियां जानवी तथा मानवी है। वही मोहित की मां श्यामा देवी भी अपने बेटे के गम में रो-रो कर बेहाल नजर आ रही है । मृतक मोहित अपने परिवार का अकेला खेवनहार था। परिवार की आशाओं का वही अकेला चिराग था। मोहित अविवाहित था ।उसकी शादी अभी हुई नहीं थी। बारहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घटना से दोनों मृतकों के परिवारों में शोकाकुल माहौल बना हुआ है।

इस ह्रदय विदारक घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के घर पर उसके संबंधियों तथा रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। गमगीन माहौल में सभी की आंखें नम दिखाई दे रही है। वही कुछ समझदार लोग मृतक के परिवार वालों को इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधा रहे हैं। किंतु अचानक टूटे दुखों के पहाड़ जैसे दुख के कारण परिवारी जनों के आंसू थम नहीं रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes