Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 अप्रैल
2023
कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदीपुर निवासी अनूप कुमार पुत्र राकेश कुमार अपनी लिखित शिकायत लेकर आज कोतवाली पहुंचा था। किंतु पुलिस ने पीड़ित को कोतवाली से टरका दिया नहीं सुनी कोई फरियाद। पीड़ित अनूप कुमार का आरोप है कि वह कायमगंज बाजार आया था। वापस जाते समय कस्बा के निकट पुराना नकाशा वाले बाग के पास उसे उसी के गांव के दबंग बालिस्टर सिंह, नेमचंद तथा ग्राम प्रधान अनिल कुमार निवासी अकाखेड़ा, संजीव पुत्र बालिस्टरसिंह निवासी महमदीपुर ने रोक लिया और उसे खींचकर बाग के अंदर घसीट ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ जमकर मारपीट की और जेब तराश कर रुपए छीनने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी तरह छूट कर वह वहां से भाग निकला । तो गांव का रोजगार सेवक बलिस्टर सिंह व उसका लड़का संजू उसके घर पहुंचा और धमकाते हुए कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो तुझे गांव से ही भगा दिया जाएगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका गांव में परिवार ही नहीं है। वह अकेला ही रहता है। पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। कोई दूसरा भाई भी नहीं है। इसलिए वह भयभीत गया और समय से शिकायत करने नहीं आ पाया। किसी तरह हिम्मत जुटाकर आज कोतवाली आया था। लेकिन कानून ने भी उसका कोई अब तक साथ नहीं दिया। यह पीड़ित भी उम्मीद लेकर तहसील पहुंचा ।लेकिन यहां से भी निराशा ही हाथ लगी। मजबूर होकर अपने भाग्य को कोसता हुआ बेचारा वापस घर चला गया। यह हैआज का भ्रष्टाचार भरा दबंगई का माहौल। जहां पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होने के बाद भी न्याय के लिए तरसता हुआ दिखाई दे रहा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct