अपने दिवंगत साथी की पुण्यतिथि पर शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG 20230415 WA0001

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 15 अप्रैल 2023

आज से 2 साल पहले एक मिलनसार हसमुख तथा समाजसेवी एवं शिक्षा जगत से गहरा लगाव रखने वाले अपने शिक्षक साथियों के चहेते, श्रमशील शिक्षक लईक मोहम्मद खान अचानक इस दुनिया से हमेशा के लिए रुखसत हो गए थे। उस वक्त से लेकर आज तक उनके शिक्षक साथियों को उनकी कमी लगातार महसूस हो रही है। शिक्षक राजनीति में सक्रिय रहने के बावजूद भी स्वर्गीय श्री खान शिक्षण कार्य के साथ ही विद्यालय की व्यवस्था पर हमेशा विशेष ध्यान रखते थे। साथ ही अपने साथी शिक्षकों की अनेकों विभागीय समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्परता से संयमित संघर्ष करना उनकी आदत बन चुकी थी। ऐसी अनेक खूबियों के कारण वे अपने साथियों के बहुत चहेते हो गए थे। लेकिन 2 वर्ष पूर्व जब बे क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊरशीदाबाद में प्रधानाध्यापक के पद पर अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे। उसी समय कोरोना काल में, काल के क्रूर चक्र ने उन्हें हमेशा के लिए चिर निद्रा में सुला दिया। अपने साथी की मौत को शिक्षक भुला नहीं पा रहे हैं। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हीं के आवास कला खेल(कायमगंज) पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पहुंचकर शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर राहगीरों को शरबत पान कराया गया। साथ ही निश्चित वक्त पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक जयपाल सिंह यादव, विजय बहादुर यादव, राजकिशोर शुक्ल, निर्देश गंगवार, राजेश कुमार, सुशील माथुर, विनोद कुमार, ध्रुव कुमार, राघवेन्द्र,किसन यादव, अरविंद, अश्विनी चतुर्वेदी,अजय प्रजापति, जावेद अली,अजय,खलिक मो.,इसरार,उजैफ, उजैर,फ़ज़ल,शैतान,फरीद खान सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने मरहूम लईक मोहम्मद को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes