अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल हालत गंभीर

Picsart 23 04 13 19 59 37 708

Kaimganj news

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 13 अप्रैल 2023
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने में शायद वाहन चालकों को कुछ मिलता हो या ना मिलता हो। फिर भी बे अनियमितताओं को अपना शौक समझने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं होती जा रही हैं। जिसका ताजा उदाहरण आज उस समय सामने आया जब कोतवाली व कस्बा कायमगंज के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी नसीम पुत्र कंजू साइकिल द्वारा कस्बा के समीप बसे गांव कुबेरपुर जा रहे थे। साइकिल सवार जैसे ही बाईपास मार्ग पर स्थित कुबेरपुर पुलिया के पास पहुंचा। वैसे ही इस मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक लापरवाही के साथ अनियंत्रित गति से चौपहिचा वाहन दौड़ता हुआ वहां से निकला। जिसकी चपेट में आकर नसीम बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर गया। गंभीर हालत में पड़े साइकिल सवार को देखकर राहगीरों ने उसे नैतिकता के आधार पर सहायता करते हुए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर उपचार के लिए भर्ती करा दिया। घटना की सूचना घायल नसीम के परिजनों को दे दी गई। सूचना पाते ही घबराए परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे । समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes