अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह के शातिर इनामी लुटेरे हुए गिरफ्तार

Picsart 23 04 08 22 08 34 182
farrukhabad news

फर्रुखाबाद 8 अप्रैल 2023
अपर पुलिस महा महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज कानपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा एवं अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार बताया गया कि सटीक सूचना मिलने पर s o g टीम प्रभारी अशोक कुमार, so संजय राय थाना कादरी गेट एवं उपनिरीक्षक सर्विलांस टीम जगदीश भाटी ने अपने-अपने हमराह पुलिस बल के साथ घेराबंदी करके शातिर लुटेरे जहरखुरानी करके लूटकरने में माहिर सतीश शर्मा उर्फ डोकर पुत्र कप्तान शर्मा निवासी एटा चुंगी सब्जी वाली पुलिया वीर नगर पोस्ट भदेसी थाना ब जनपद अलीगढ़ एवं नरेंद्र शाक्श पुत्रअहिवरन शाक्य जिला मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में इनके पास से 3 अदद मोबाइल फोन, तीन अदद नशीली दवा युक्त बिस्किट के पैकेट, चार पैकेट बिस्किट सादा, एक छोटी शीशी लिक्विड नशीला पदार्थ, 113 टेबलेट नशीली दवाइयों के (चार पत्तों में )तथा एक अदद पिट्ठू बैग जिसमें बदमाशों के कपड़े व सामान भरा था। दो अदद ब्लेड, एक आधार कार्ड एवं 1575 रुपए नकद बरामद हुए हैं । अभियुक्त सतीश शर्मा पर जिला अलीगढ़ आगरा फर्रुखाबाद आदि जिलों में लगभग आधा दर्जन विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वही इसके दूसरे साथी नरेंद्र शाक्य के पर भी जिला आगरा मैनपुरी कन्नौज फर्रुखाबाद आदि जनपदों में 13 अभियोग पंजीकृत हैं। बताया गया कि अभी हाल ही में लुटेरों ने शमशाबाद फर्रुखाबाद आदि थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन सभी मामलों में पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश थी। आज यही लुटेरे पुलिस ने थाना कादरी गेट क्षेत्र में बस स्टैंड के पीछे से गिरफ्तार कर लिए। गिरफ्तार किए गए शातिरों पर थाना कादरी गेट में मुकदमा दर्ज कर इनके चालान की कार्यवाही की जा रही है । वही पुलिस द्वारा इनके अपराधिक इतिहास कीअन्य जनपदों से जानकारी करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes