एसडीएम तथा सीओ ने किया आर्म्स स्टोरों का निरीक्षण

Picsart 23 04 05 17 46 04 911

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 अप्रैल 20 23

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम तथा सीओ ने पुलिस बल के साथ कायमगंज नगर में एम्युनिशन आर्म्स स्टोर पर जा कर जांच पड़ताल की। इस दौरान आर्म्स स्टोर मालिकों में हड़कंप मचा रहा। बताते चलें अभी कुछ दिन बाद ही नगर निकाय चुनाव होना है। जिसको लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। इसी क्रम में आज कायमगंज नगर के आर्म्स स्टोर पर जांच पड़ताल के लिए एसडीएम संजय सिंह तथा सीओ सोहराब आलम के अलावा कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल, क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ कायमगंज भ्रमण पर निकले। जहां उन्होंने सबसे पहले राजीव कुमार वर्मा आर्म्स एम्युनीशन डीलर की दुकान पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा दिशा निर्देश दिए। इसके बाद रामभरोसे लाल वर्मा एम्युनिशन डीलर की दुकान पर पहुंचे । जहां उन्होंने बारीकी से अभिलेख की जांच पड़ताल की तथा इन्हें भी सख्त हिदायत देते हुए काम करने की बात कही। इसके बाद लाला भोलानाथ आर्म्स स्टोर पर पहुंचे जहां अभिलेखों की जांच पड़ताल की गई। समझा जा रहा है निकट भविष्य में होने वाले स्थानीय नगर निकाय के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी अभी से जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes