रेलवे लाइन के बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, लगा करंट गंभीर झुलसा रेफर

Picsart 23 03 28 11 55 14 715

– सात आठ माह से युवाक का इलाज आगरा एवं फर्रुखाबाद से चल रहा था।

–युवक दिमागी रूप से था परेशान

कायमगंज/ कंपिल /फर्रुखाबाद 28 मार्च 2023
मंदबुद्धि युवक रेलवे लाइन के बिजली के पोल पर चढ़ा लगा करंट, गंभीर झुलसा 108 एंबुलेंस की मदद से कायमगंज के सीएससी अस्पताल में कराया गया भर्ती। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर युवक को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए किया रेफर।
मामला थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम कादर दादपुर सराय का बताया जा रहा है यहां के रामशरण शाक्य के 15 वर्षीय पुत्र बबलू बीती शाम अचानक अपने घर से गायब हो गया। देर रात तक बबलू को खोजने के लिए उसके परिजन इधर-उधर भटकते रहे लेकिन वह नहीं मिला। आज सुबह दीपपुर नगरिया के सामने पुलिया के पास से गुजरी रेलवे लाइन के लगे बिजली के पोल पर चढ़े युवक को वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा और चीख-पुकार मचाई। इसी दौरान रेलवे लाइन के बिजली के पोल पर चढ़े युवक को तेज करंट लग गया और वह पोल से नीचे रेलवे लाइन पर जा गिरा। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन युवाक को पहचानते हुए उसे उठाकर गांव ले आए। 108 एंबुलेंस के ईएमटी शशिकांत को घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने युवाक को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने युवक को देखने के बाद प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया है। बताया गया है कि युवक का सीधा पैर तथा उल्टे पैर पूरी तरह झुलसा हुआ है वही सीधा पैर की जांग टूट गई है। युवक के शरीर पर कई जगह झुलसे के निशान पड़े हुए हैं ।तथा उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मां कैलाशी देवी ने बताया की सात आठ माह से ही बबलू दिमागी रूप से विक्षिप्त था जिसका काफी लंबे समय से इलाज आगरा एवं फर्रुखाबाद से चल रहा है। बीती शाम को घर से अचानक गायब हो गया था। बारहाल अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो भेज कर दी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes