–दीवार के सोखें में बैठे सांप को पकड़ रहा था सपेरा
–अचेत होकर सपेरा जमीन पर गिरा ग्रामीणों की मदद से सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती।
कायमगंज फर्रुखाबाद 28 मार्च 2023
सांप पकड़ने गए सपेरे को सांप ने कई जगह डस लिया। ग्रामीणों की मदद से सपेरे को अचेत अवस्था में कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहते हैं पानी में तैरने वाला ही डूबता है यह कहावत उस समय सच साबित हुई जब 55 वर्षीय अधेड़ सपेरे राकेश नाथ पुत्र गुलाब नाथ निवासी ढगरुआपुर जिला औरैया हाल निवासी कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास श्याम नगर आज दोपहर के समय गांव मदारपुर में लालू के घर काला सर्प पकड़ने के लिए गए हुए थे। दीवार के सोखे में बैठे काले सांप ने सपेरे राकेश नाथ को दोनों हाथों में कई जगह डस लिया। बताया गया है कि सपेरा काफी लंबे समय से सांपों को पकड़ने का काम करता चला आ रहा है। ग्राम मदारपुर में दीवार के ऊपर सोखे में बैठे सांप को पकड़ने का प्रयास किया तो उस सांप ने सपेरे को ही कई जगह डस लिया। इसके बाद सपेरे ने सांप पकड़ कर उसके कई टुकड़े कर दिए। सांप के डसने से सपेरा जब अचेत होकर वहीं गिर पड़ा तब ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सपेरे को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया। जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने देखने के बाद प्राथमिक उपचार देकर उसकी चिंताजनक हालत बताते हुए उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना से जहां एक तरफ ग्रामीणों तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। वही कह रहे थे कि देखो आज वह कहावत साबित हो गई की पानी में तैरने वाला ही डूबता है। बारहाल परिजन वृद्ध को लेकर लोहिया अस्पताल चले गए हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug