रेस लगा रहा युवक, अज्ञात वाहन की टक्कर से,हुआ गंभीर रूप से घायल

Picsart 23 03 25 17 12 39 376

कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मार्च 2023
घटना नगर कायमगंज के समीप बसे गांव दमदमा की बताई जा रही है। इस गांव का निवासी 20 वर्षीय युवक अनुभव पुत्र नंदकिशोर बेरोजगारी के चलते फौज में भर्ती होने की चाह लेकर तैयारी कर रहा था। वह रोज अपने घर से प्रातः और सायंकाल कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर दौड़ के लिए निकल जाता था। शाम को भी वह ऐसा ही कर रहा था। अपनी धुन में तेजी से दौड़ता हुआ युवक अभ्यास कर रहा था। उसी समय अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बेचारा अनुभव वहीं सड़क पर कुछ दूर पर जा गिरा। घटना के बाद अनुभव छटपटा रहा था । घटना को अंजाम दे अज्ञात वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से चला गया। उधर सड़क मार्ग से आ रहे कुछ लोगों ने अनुभव को देखा, तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए। उसे संभाला और पता पूछ कर उसके घर पर सूचना दी। साथ ही उसे घटनास्थल से लाकर नगर कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। सूचना पाकर घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। अस्पताल आने के बाद जब उसे कुछ होश आया। तब उसने घटना के संबंध में आपबीती बताते हुए जानकारी दी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes