तीर्थ यात्रियों को ला रही बस पलटी 16 यात्री हुए घायल

Picsart 23 03 14 14 03 01 209

Farrukhabad news– बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए यात्रियों को निकालकर पुलिस तथा प्रशासन ने पहुंचाया अस्पताल

फर्रुखाबाद, 18 मार्च 2023
घटना जनपद फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र अमृतपुर के सीमावर्ती गांव गुर्जर पुर के पास की बताई जा रही है। जहां आज शनिवार सुबह नौ बजे के करीब फर्रुखाबाद- बदायूं मार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरी निजी टूरिस्ट बस पलट गई। जिससे 16 यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार से कन्नौज के लिए आने वाली बस संख्या यूपी 81 बी टी 45 39 गुर्जरपुर गांव के पास पहुंची ही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिसको बचाते समय बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जाकर पलट गई। बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। गांव गुर्जरपुर और आसपास खेतों में काम करने वाले लोग पलटी हुई बस की तरफ दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल मौके पर थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल अपने हमराह साथियों के साथ पहुंच गए। एसडीएम पदम सिंह ने भी बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू करा दिया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे हुए तीर्थयात्रियों को बाहर निकाला गया। जिसमें दर्जनों लोग घायल थे। तीर्थ यात्रियों में महिलाएं बच्चे वृद्ध और युवा सभी शामिल थे। बस पलटने के कारण तीर्थयात्रियों का सामान वही चारों ओर बिखर गया। बस पलटी खाने के बाद खाई में जा गिरी। तीर्थ यात्रियों को फंसी हुई बस से निकालकर एंबुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए 6 तीर्थ यात्रियों को फर्रुखाबाद, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बस के चालक तथा परिचालक को भी हल्की सी चोट आई, लेकिन बे सुरक्षित बच गए। संतोषजनक बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की जान पर नहीं बीती। घटनास्थल पर देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगभग हर व्यक्ति मदद के लिए तैयार हो गया, और सभी ने प्रयास करके बस में फंसे तीर्थ यात्रियों को जितनी जल्दी हो सका, बाहर निकाल लिया। इसके तुरंत बाद पुलिस तथा प्रशासन ने एंबुलेंस 108 तथा अन्य साधनों से सभी घायलों को उपचार के लिए निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां प्रथम उपचार के बाद कुछ अधिक घायल तीर्थ यात्रियों को जनपद मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes