फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश, 12 मार्च 2023
कस्बा व कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नौनियमगंज निवासी शीशराम का 11 वर्षीय बेटा गणेश अपने मित्र आदित्य, निहाल, अर्पित, कुणाल, चीकू तथा अनुराग सहित सात मित्रों के साथ लगभग दोपहर के समय फर्रुखाबाद गंगा नदी के पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इनमें से गणेश आदित्य नेहाल अर्पित कुणाल यह पांचो एक साथ गंगा के उत्तरी किनारे पर स्नान करने के लिए गंगा की जलधारा में उतर गए। स्नान करते समय इन सभी में गंगा के पश्चिमी छोर की ओर जाने की होड़ लग गई। सभी युवा तेजी से गंगा की धारा को तैर कर पार कर रहे थे। उसी समय यह पांचो गंगा के गहरे पानी में डूबने लगे।जिस समय यह घटना घटी ,उस समय वहां गंगा तट पर पड़ोस के गांव सोता बहादुरपुर निवासी गोताखोर सलमान मौजूद थे। उन्होंने बिना देरी किए गंगा में छलांग लगाकर अथक प्रयास के बाद 4 युवाओं को बाहर निकाल लिया । लेकिन तब तक गणेश कुछ दूर गहरे पानी में डूब चुका था। उसे खोजने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन तत्काल उसका कोई पता नहीं चला। कयास लगाया जा रहा है कि काफी देर तक पानी में डूबे रहने के कारण सांस अवरुद्ध होने से गणेश की मौत हो चुकी होगी। मृतक कक्षा पांच का छात्र था। इस हृदय विदारक घटना की सूचना गणेश के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी गंगा तट की ओर दौड़कर जाने लगे। कुछ ही समय के बाद परिजन भी पांचाल घाट पहुंच गए थे। गंगा में डूबे युवक की तलाश की जा रही थी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था। खोज जारी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug