किसी कलयुगी मां ने नवजात शिशु को खेत में फेंका, पुलिस द्वारा कराया गया अस्पताल में भर्ती

Picsart 23 03 12 21 36 10 333

– बच्चे के रोने की आवाज पर पड़ोसी ग्रामीणों की मौके पर लगी भीड़
– मिले बच्चे को गोद लेने की कई लोगों ने की इच्छा जाहिर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 मार्च 2023
नवजात शिशु मिलने की घटना थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव गणेशपुर के पास की बताई जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी कलयुगी मां ने 9 माह तक जिसको अपने पेट में पाला। वही मां बच्चे का माेह त्याग कर लोक लञ्जा के भय से अपने कलेजे के टुकड़े को खेत में फेंक कर चली गई होगी। मिली जानकारी के अनुसार खेत में पड़ा बच्चा रो रहा था। रोने की आवाज सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। चारों तरफ हड़कंप सा दिखाई दे रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेते हुए सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में देर शाम सड़क के किनारे गांव से कुछ दूरी पर खेत में नवजात शिशु पड़ा होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी, वैसे ही बच्चे को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान थाना मेरापुर के इंचार्ज दुर्गविजय सिंह को पूर्व ग्राम प्रधान रामकिशन यादव के द्वारा सूचना दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद तुरंत उसे कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे, सीओ सोहराब आलम तथा एसओ मेरापुर ने बच्चे के लिए कपड़े बोतल आदि सामान मंगाया। बताया गया है कि बच्चे को सीडब्ल्यूसी कोर्ट में भेजा जाएगा। यहां से कोई भी व्यक्ति डीएम फर्रुखाबाद को आवेदन कर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे को गोद ले सकता है। बरहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य तथा कायमगंज सीएचसी में भर्ती है। बच्चे की पूरी देखभाल की जा रही है। वहीं पुलिस बच्चा किसका है, इसका भी पता लगाने में जुट गई है। लावारिस मिले बच्चे के अस्पताल में पहुंचने की खबर फैलते ही कायमगंज के तमाम लोगों ने बच्चा गोद लेने की गुहार पुलिस से लगाई। किन्तु बताया गया कि बच्चा अब फर्रुखाबाद डीएम के माध्यम से आवेदन कर्ता को जांच एवं गोद लेने की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही मिल सकता है ।बच्चे की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स रोहिनिता वर्षा एवं प्रियंका लगी हुई थी अभी बच्चा कायमगंज सरकारी अस्पताल में ही रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट – जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes