रिश्तेदारी में आई युवती को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

Picsart 23 03 09 19 24 41 608

कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 मार्च 2023
मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद का बताया जा रहा है ।यहां जनपद कासगंज कस्बा दरियावगंज के निकट बसे गांव पहलू नगला की निवासी युवती मोनी पुत्री अशोक कुमार अपनी मौसी के घर आई थी। बताया गया कि युवती मौसी के घर के बाहर बंधी भैंस खोलने गई थी। जहां उसे उसकी मौसी के परिवार के लोगों ने ही मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में युवती ने बताया कि जब वह भैंस खोल रही थी। उसी समय पड़ोसी दिनेश व कुलदीप तथा दिनेश की पत्नी मंजू उसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मोनी को लात घूंसा डंडों से इन लोगों ने जमकर पीटा। घटना को अंजाम दे, दबंग धमकी देते हुए मौके से चले गए। इसके तुरंत बाद पीड़ित युवती को कोतवाली लाया गया। जहां उसने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को लिखित तहरीर दी। सक्रिय हुई पुलिस ने घायल युवती को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, तथा मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes