कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 मार्च 2023
जनपद के विकासखंड शमशाबाद की ग्राम पंचायत फरीदपुर मंगलीपुर के निवासीमहेशसिंह ,देशराज ,निजामुद्दीन ,जफर अली, सुरेश चंद, बालक राम ,राधेश्याम रामरतन, अमर सिंह ,सहित लगभग आधा सैकड़ा से भी अधिक ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। आज कायमगंज तहसील परिसर में आकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते नजर आए। वे यहां आयोजित समाधान दिवस में अपनी फरियाद करने आए थे। इन लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की भूमि है। उनका कहना था कि हम लोगों का गांव मां गंगा के किनारे तराई के क्षेत्र में बसा हुआ है। पीढ़ियों से हम लोगों की रोजी-रोटी मां गंगा पर ही निर्भर है। उनके अनुसार उनका मुख्य धंधा पशुपालन तथा खेतीवाड़ी है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि ग्राम समाज की जमीन जिस पर उनके पशु गाय भैंस आदि चरते हैं। और इन्हीं पशुओं का दूध व इससे बनने वाली अन्य सामग्री दही मट्ठा घी उनके खाने के काम आता है। पशुओं का दूध बेचकर बे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं । लेकिन ग्राम समाज की इस जमीन को अवैध रूप से वन विभाग द्वारा अधिग्रहीत कर लिया गया है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बे बता रहे थे कि इसी बड़े भू-भाग पर जंगली गाय, नीलगाय आदि जानवर भी चरते रहते हैं। जिससे उनकी खेतों की फसलें उजड़ने का खतरा कम हो जाता है। उनकी मांग है कि यह जमीन उनके लिए जिंदगी का बहुत बड़ा साधन है । इसके बिना उनके परिवारों का गुजारा होना ही मुश्किल हो जाएगा। उन्हें भुखमरी की कगार पर न पहुंचाया जाए। इसलिए बे प्रशासन से मांग करते हैं कि उनके गांव वाली ग्राम समाज की जमीन को वन विभाग के अवैध कब्जे से मुक्त कराई जाए। जिससे कि उनके परिवारों का भरण पोषण होता रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct