स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंप की समस्या निराकरण की मांग

Picsart 23 03 01 18 05 04 757

– निराकरण ना होने पर दी, हड़ताल करने की चेतावनी

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 मार्च 2023
अपर जिला अधिकारी के नाम संबोधित 8 सूत्री ज्ञापन एसडीएम संजय सिंह को सौंप कर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश शाखा कायमगंज ने ज्ञापन के माध्यम से शासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट करते हुए कहा है कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे बे सभी लोग काफी आहत हो रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार उन्हें कोरा आश्वासन दिया जाता है। समस्या निष्पादन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया । ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद कायमगंज जिला फर्रुखाबाद में 2010 से
अब तक जितने सफाई कर्मचारी सेवा निवृत्ति हुऐ हैं।, उनके भुगतान कब
और कितना किया गया है, पूर्ण ब्योरा लिखित उपलब्द्ध कराया जावे। नगर पालिका परिषद कायमगंज में मानक के अनुसार 10,000की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी आवश्यक है। इस समय नगर की आबादी लगभग 40,000 से अधिक है, मानक के अनुरूप सफाई कर्मचारियों की यथाशीघ्र रिक्त स्थानों पर नियुक्ति की जावे।
छः माह से जिन सफाई कर्मचारियों की पेंशन राशि का भुगतानबकाया है, तुरन्त उनको पेंशन राशि का भुगतान कराया जाए। स्थाई सफाई कर्मचारियों का पिछले दो माह का बकाया वेतन का भुगतान तुरन्त कराया जावे। संविदा सफाई कर्मचारियों का पिछले एक माह का बकाया वेतन का भुगतान तुरन्त कराया जाए। बैकलॉग सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद पर नियुक्ति किया जाना चाहिए। शासन के आदेशों के अनुसार समय- समय पर सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति दी जाए ।
जिन संविदा सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे रिक्त स्थानों पर शासन आदेश के तहत सफाई कर्मचारियों की नियुक्त यथाशीघ्र की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो सभी सफाई कर्मी 6 मार्च 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो जाएंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes