केंद्र व प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कर भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Picsart 23 03 01 19 43 37 054

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 मार्च 2023
भारतीय किसान यूनियन( हरपाल गुट) की एक किसान पंचायत आज नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में संपन्न हुई। बैठक में किसान नेताओं ने कृषि से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के उपरांत एक ज्ञापन प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री, केंद्रीय कोयला मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ,प्रदेश के कृषि मंत्री ,विद्युत मंत्री तथा जिलाधिकारी के नाम संबोधित तहसील पहुंचकर सौंपा। किसान नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि उन्होंने 6 माह पहले ही आलू निर्यात करने की सरकार से मांग की थी। किंतु ऐसा नहीं किया गया। आज आलू की मंदी के कारण किसान बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान सहित अन्य देशों में आलू की कमी को देखते हुए सरकार आलू निर्यात की व्यवस्था तत्काल करे। उन्होंने पाम आयल आयात पर रोक लगाने , भारत का कोयला सस्ता होने पर भी महंगा कोयला बाहर से मंगाने पर आपत्ति की तथा सीनियर सिटीजन को रेलवे भाड़ा में पहले की तरह छूट प्रदान करने, वर्तमान गेहूं की फसल का समर्थन मूल्य न्यूनतम ₹3000 प्रति कुंतल निर्धारित करने, साथ ही अन्य सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर कानून बनाने, गरीब किसानों को ₹3000 प्रति माह पेंशन धनराशि उपलब्ध कराने, आंगनवाड़ी ,आशा वर्कर, तथा रसोइयों का मानदेय ₹12000 प्रति माह निर्धारित करने, विद्युत बिल फ्री करने के बाद स्मार्ट मीटर न लगाए जाने, जैसी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कर अभिलंब इन्हें पूरा करने की शासन से मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में उपलब्ध कराए गए ज्ञापन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज पाल सिंह शाक्य, रामवीर सिंह चौहान, हरगोविंद सिंह, हुकुम सिंह ,प्रेमचंद, शिव शंकर शुक्ला कन्नौज ,यदुनाथ सिंह कन्नौज, पप्पू दीक्षित एटा, जयपाल सिंह अलीगढ़, हरलाल सिंह राजपूत, सुनीता शाक्य, रामदेवी कन्नौज, रजनी देवी कन्नौज, उर्मिला देवी नवदिया, देव कुमारी शमशाबाद, गुड्डी देवी, रमेश चंद्र पाल, मुन्नी देवी पितौरा ,आदि संगठन पदाधिकारी तथा सक्रिय सदस्य गण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes