कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 फरवरी 2023
बाइक द्वारा अपनी भांजी तथा भांजे को छोड़ने जा रहे युवक की बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के ईएमटी बलराम सिंह द्वारा कायमगंज के सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी अनुज पुत्र जगदीश राठौर अपनी भांजी कामिनी( 16) पुत्री प्रवेश कुमार तथा भांजा आयुष( 13 ) पुत्र प्रवेश कुमार को उनके घर नेहरू नगर थाना व कस्बा जैथरा जिला एटा बाइक द्वारा छोड़ने जा रहे थे। जब वह कायमगंज – अलीगंज मार्ग पर स्थित ग्राम रुटौल के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे, ई-रिक्शा से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग जमीन पर जा गिरे। दुर्घटना में तीनो लोग घायल हो गए। जबकि अनुज के गंभीर चोटे आई। राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस के ईएमटी बलराम सिंह को फोन द्वारा घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। इधर अनुज की हालत को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है। वही घायल हुए उनके दोनों भांजे व भांजी को प्रथम उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct