चेता प्रशासन:- रोडवेज कलर में रंगी डग्गामार प्राइवेट बस का चालान कर ,कराया मुकदमा दर्ज

Picsart 23 02 26 17 44 07 714

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 फरवरी 2023

विगत लंबे समय से बस माफिया पूरे जनपद में रोडवेज कलर से रंगी हुई प्राइवेट बसों को हर रोड पर चला रहे हैं। भ्रमित होकर सवारियां बस स्टॉफ के बहकावे में आकर इन्हीं बसों में बैठकर यात्रा करने लगते हैं। लेकिन परेशानी तथा जान जोखिम जैसे खतरे के बाद जब उन्हें पता चलता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। लेकिन तब तक इन बसों के परिचालक उनसे भाड़ा वसूल कर चुके होते हैं।

Picsart 23 02 26 17 50 49 044

इस तरह यात्रियों को खुलेआम ठगा जा रहा है। कल ही *द एंड टाइम्स न्यूज़* ने रोडवेज कलर में रंगी प्राइवेट बसें कर रही है राजस्व की हानि शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस अवैध धंधे की पोल खोली थी। खबर के असर से चेता प्रशासन तो कम से कम, ज्यादा न सही एक बस का तो चालान करके धंधे पर रोक लगाने का शायद अधिकारियों ने संकेत तो दे ही दिया। मिली जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी कायमगंज संजय सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम तथा क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की संयुक्त टीम ने छापामारी करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने बस नंबर up11 टी 6919 को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। बस संचालन के विरुद्ध एआरटीओ प्रवर्तन फर्रुखाबाद द्वारा चालान करते हुए कोतवाली कायमगंज में आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत अभियोग भी पंजीकृत करा दिया गया। गिरफ्त में आई बस के जिम्मेदार संचालकों के विरुद्ध आरोप है कि उन्होंने नियम के विपरीत रोडवेज परिवहन निगम के कलर में प्राइवेट बस को रंगवा कर यह अवैध कृत्य किया है। क्योंकि निगम के कलर में प्राइवेट बसों को नहीं रंगाया जा सकता।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes