घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Picsart 23 02 23 19 18 52 469

शमसाबाद /फर्रुखाबाद 23 फरवरी 2023 नासमझी के चलते घरेलू कलह कभी-कभी बहुत ही खतरनाक परिणाम तक पहुंच जाती है। ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला। जिसमें पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने रात में पति के सो जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की नींद खुली तो पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखकर पति की चीख निकल गई। मायके वालों ने पति के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है।
यह दुखद घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा की है । यहां के निवासी नन्हेलाल शाक्य चाट पकौड़ी की ठेली लगाते हैं। उसकी शादी 2017 में 26 वर्षीय खुशबू शाक्य के साथ हुई थी। शाम को पति घर लौटा तो पत्नी से खाना बनाने को कहा, पत्नी ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ। पति सो गया पत्नी ने गुस्से में साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगा ली। पति की आंख खुली तो पत्नी को फंदे पर लटका देख कर उसकी चीख निकल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने घटना के संबंध में पति से पूछताछ की । सूचना पर जिला कासगंज के दरियावगंज क्षेत्र के गांव नंगला बलदेव निवासी खुशबू देवी की मां सुधा देवी अपने पुत्र सचिन एवं नितिन के साथ आई।सास सुधा ने दमाद पर हत्या करने का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने एकत्र किए ।थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने कहा है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes