होली त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

Picsart 23 02 23 19 11 33 783

कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 फरवरी 2023
आगामी होली त्यौहार को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित संभ्रांत लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं । किसी भी तरह की गड़बड़ी झगड़ा फसाद न करें। यदि कहीं से बिगड़ती हुई स्थिति की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक सौहार्द तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। कोतवाली कायमगंज के एसएसआई ने कहा की होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। इसे प्रेम और सौहार्द पूर्ण वातावरण में ही मनाया जाना चाहिए। पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। बैठक में उपस्थित नगर व पड़ोसी क्षेत्र से आए लोगों ने सहयोग का आश्वासन देते हुए हर हाल में शांति व्यवस्था के साथ ही होली का त्यौहार मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार झगड़े के लिए नहीं बिछड़े हुए लोगों को एक साथ आकर गले मिलने का संदेश देते हैं। होली पर किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं होगी हम सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सीओ ने एक बार फिर लोगों से अपील कर कहा कि होली रंगों का त्योहार है। रंग भी समय से साथ ही सामंजस्य के साथ खेलें। किसी भी तरह की अराजकता करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अवश्य की जाएगी। सायंकाल लगभग 4:00बजे संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से संजय गुप्ता, मनोज कौशल ,सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, अनुराग कौशल ,हिमांशू शर्मा, राजीव राजपूत, सत्यपाल लोधी ,अशोक शाक्य ,डिम्पल जैन आदि व्यापारी गण एवं मौजूद अन्य संभ्रांत जन उपस्थित रहे।

छत से गिरी बालिका, गंभीर रूप से घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 फरवरी 2023
छत पर खेल रही 4 वर्षीय बालिका खेल खेल में ही एक मंजिला इमारत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक में देखने के बाद प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पितौरा निवासी सुग्रीव सिंह की 4 वर्षीय पुत्री आईना आज अन्य बच्चों के साथ अपने घर के 1 मंजिला इमारत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह घर के आंगन में गिर पड़ी। गिरने की आवाज एवं चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर अचेत अवस्था में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes