अवैध रूप से जमीन कब्जा कर वोई गई सरसों की फसल 11 लाख से ज्यादा में हुई नीलम

Picsart 23 02 22 15 45 57 998

कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 फरवरी 2023
तहसील कायमगंज थाना क्षेत्र कंपिल की राजस्व आबादी बाले गांव सवितापुर बिहारीपुर में काफी समय पहले से झाड़ झंकाड उगी हुई लगभग 19 हेक्टेयर (237 बीघा) जमीन पड़ी हुई थी। इस जमीन के पट्टे देकर वृक्षारोपण के लिए वहीं के स्थानीय लोगों को आवंटित की गई थी। किंतु आवंटन प्राप्त लोगों को कब्जा नहीं मिला था । अन्य लोगों द्वारा इस जमीन को साफ करके समतल बनाकर फसल उगाई जाने लगी। जिसकी शिकायत पट्टा धारको ने तहसील प्रशासन से की थी। तहसील प्रशासन ने इसकी जांच कर अवैध कब्जा धारकों को जमीन कब्जा मुक्त करने की चेतावनी जारी कर जुर्माना वसूली के नोटिस जारी कर दिए थे। लेकिन फिर भी अवैध कब्जेदारो द्वारा जिसका जितनी जमीन पर कब्जा था, उस पर उन लोगों ने सरसों की फसल वोई हुई थी। इस प्रकरण में आज पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार तहसील सभागार में वहां के किसानों की एक बैठक तहसीलदार कर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एजेंडे के अनुसार पूरा विवरण प्रस्तुत कर इस भूमि पर तैयार खड़ी सरसों की फसल की नीलामी की गई। नीलामी बोली में खासकर 4 लोगों ने हिस्सा लिया । इनमें से सवितापुर बिहारीपुर के निवासी उदयवीर सिंह ,गांव बौरा के राजवीर सिंह, ग्राम हादीदादपुर के जितेंद्र सिंह तथा ग्राम मधवापुर के शिवकुमार पुत्र जगन्नाथ ने सरसों फसल की कीमत आंक कर अपने -अपने हिसाब से बोली लगाई। सर्वाधिक बोली ऊंची कीमत में खड़ी फसल की 11लाख 10हजार रुपया शिवकुमार मधवापुर बालों की तरफ से लगाई गई। इससे ज्यादा दूसरी बोली ना लगने पर 19 हेक्टेयर जमीन पर खड़ी लगभग तैयार हालत में सरसों की फसल की नीलामी शिवकुमार के पक्ष में कर दी गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes