कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2023
अलग-अलग स्थानों पर अपने- अपने कारणों से क्षुब्ध हुए वालिग युवाओं ने जहरीले पदार्थ का सेवन करते हुए आत्महत्या करने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र ग्राम कुआं खेड़ा निवासी तैयब की 21 वर्षीय पुत्री गुलअफशा ने घरेलू कलह के चलते कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। वहीं थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम नगला अर्जुन निवासी अहलकार के 20 वर्षीय पुत्र गोविंद तथा इसी थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर हुसंगा निवासी विजेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र संतराम ने घर में हुई कहासुनी के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। वहीं कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नगला भूड़ निवासी सूरज कुमार की 20 वर्षीय पत्नी विनीता देवी ने भी पति से हुए विवाद के गुस्से में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आत्महत्या का प्रयास करने वाली विनीता गर्भवती बताई जा रही है। यदि विनीता के साथ कोई अनहोनी घटित होती है तो इस नासमझी भरे कदम से गर्भस्थ शिशु की भी जान खतरे में पड़ेगी। सभी जहर पीड़ितों को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां से ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्रथम उपचार देकर इन सभी जहर पीड़ितों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct