रोडवेज कलर में रंगी डग्गामार निजी बस पकड़ पुलिस ने किया चालान

Picsart 23 02 09 18 47 50 470

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2023
गत शाम समय लगभग 8:00 बजे रोडवेज परिवहन निगम के कलर में रंगी हुई एक डग्गामार निजी बस जाती हुई पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराव आलम ने देखी , उन्होंने तुरंत इस बस को चेक करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया। सवारियां बैठाए हुए गाड़ी कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहा पर आकर खड़ी हो गई । उसी समय उप निरीक्षक हरि ओम प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां जाते ही डग्गामार बस को रोककर चालक से बस से संबंधित कागजात तलब किए। बस संख्या यूपी 82 टी 2883 का चालक अंकित कुमार निवासी अचलपुर थाना बागवाला जनपद एटा कोई भी कागज नहीं दिखा सका। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास कोई कागजात नहीं है ।पूछताछ में चालक ने कहा कि यह बस लंबे प्रधान निवासी गांव हरनावली थाना बागवाला जनपद एटा की है। बस में बैठी सवारियों से पुलिस ने जानकारी करके पता करने का प्रयास किया। सवारियों ने बताया कि उन्हें रोडवेज बस बताकर दिल्ली ले जाने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया गया था। पुलिस ने बस में बैठी सवारियों के नाम पते तथा मोबाइल नंबर आवश्यकता के लिए नोट कर लिए तथा बस को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चालक व मालिक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 तथा संबंधित द्वारा कागजात उपलब्ध न कराए जाने पर एमबी एक्ट की धारा 207 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बस को सीज कर दिया गया।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes